Sanae Takaichi: जापान को मिली पहली महिला पीएम, सनाए ताकाइची की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी बधाई

Sanae Takaichi: जापान की पीएम सनाए ताकाइची के गठबंधन ने विंटर स्नैप पोल में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. निचले सदन में बहुमत हासिल किया है. LDP ने अकेले ही 233 सीटों के आंकड़े को पार करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया.

Sanae Takaichi: जापान की पीएम सनाए ताकाइची के गठबंधन ने विंटर स्नैप पोल में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. निचले सदन में बहुमत हासिल किया है. LDP ने अकेले ही 233 सीटों के आंकड़े को पार करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया.

author-image
Mohit Saxena
New Update
japan pm

japan pm Sanae Takaichi

Sanae Takaichi: जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची के गठबंधन को रविवार चुनाव में बड़ी जीत हासिल हुई है. विंटर स्नैप पोल में गठबंधन को ऐतिहासिक जीत मिली है. कंजरवेटिव नेता सानाए ताकाइची जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बन गई हैं. उन्होंने अपने एक साक्षात्कार में कहा था कि वह ब्रिटेन “आयरन लेडी” मार्गरेट थैचर से प्रेरित हैं. सत्ताधारी पार्टी के उम्मीदवारों ने संसद के 465 सीटों वाले निचले सदन में 233 सीटों पर बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है.

Advertisment

मतदान खत्म होने के दो घंटे से भी कम समय में LDP ने अकेले बहुमत को हासिल कर लिया है. यह पार्टी का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन बताया जा रहा है. इस दौरान पीएम मोदी ने सानाए ताकाइची को जीत की बधाई दी है. 

पीएम ने X पर पोस्ट कर लिखा, “प्रतिनिधि सभा के चुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए सानाए ताकाइची को बधाई. हमारी विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है.” प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, “मुझे विश्वास है कि आपके सक्षम   नेतृत्व में भारत-जापान की दोस्ती नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगी.”

अमेरिकी राजदूत ने दी जीत की बधाई 

जापान में अमेरिका के राजदूत जॉर्ज एडवर्ड ग्लास ने सानाए ताकाइची को “प्रभावशाली जीत” के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि सरकार के साथ द्विपक्षीय संबंधों को अधिक मजबूत करने को लेकर काम करने को उत्सुक हैं. 

नया जनादेश हासिल करना था

सानाए ताकाइची ने बीते साल अक्टूबर में अपनी पार्टी के नेतृत्व का चुनाव जीतने के तुरंत बाद 36 साल में पहली बार देश में मध्य सर्दियों का चुनाव कराने का ऐलान किया था. इस चुनाव का लक्ष्य जनता से नया जनादेश हासिल करना था.

japan
Advertisment