/newsnation/media/media_files/2026/02/28/israel-attack-on-iran-video-2026-02-28-18-03-53.jpg)
इजराइल का ईरान पर अटैक वीडियो Photograph: (X/@IDF)
इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने शनिवार को ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई तेज कर दी है. इजरायल ने इसे 'ऑपरेशन रोरिंग लायन' का नाम दिया है. इस ऑपरेशन के तहत पश्चिमी ईरान में मौजूद सैन्य ठिकानों पर जोरदार हवाई हमले किए गए हैं. इजरायल का दावा है कि उन्होंने ईरान के उन मिसाइल लॉन्चरों और बुनियादी ढांचों को निशाना बनाया है, जिनका इस्तेमाल इजरायल पर हमले के लिए किया जा सकता था. सोशल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो में आसमान से गिरती मिसाइलों और ईरान के सैन्य ठिकानों को तबाह होते देखा जा सकता है.
चौतरफा घिरता ईरान और जवाबी कार्रवाई
यह हमला तब हुआ है जब अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. इससे पहले ईरान ने भी चुप न बैठते हुए इजरायल समेत 8 पड़ोसी देशों पर मिसाइलें दागकर जवाबी कार्रवाई की है. ईरान की इस हरकत के बाद मिडिल ईस्ट में हालात इतने बिगड़ गए हैं कि कई देशों ने अपने हवाई रास्ते (एयर स्पेस) पूरी तरह बंद कर दिए हैं. ईरान ने सख्त चेतावनी दी है कि वह अब केवल सैन्य ठिकानों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अमेरिका का साथ देने वाले देशों के रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाएगा.
कहां छिपे हैं सुप्रीम लीडर खामेनेई?
जैसे ही इजरायल के हमले ईरान की राजधानी तेहरान के करीब पहुंच रहे हैं, एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई कहां हैं? खबरों के मुताबिक, राष्ट्रपति परिसर और खामेनेई के दफ्तर के बेहद करीब मिसाइलें गिरी हैं. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें किसी बेहद गुप्त और सुरक्षित जगह पर भेज दिया है. कयास लगाए जा रहे हैं कि वह अब तेहरान में नहीं हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री ने भी संकेत दिए हैं कि वे खामेनेई को निशाना बनाने से पीछे नहीं हटेंगे.
मिडिल ईस्ट में तबाही की आहट
एक्सपर्ट्स का मानना है कि इजरायल का 'ऑपरेशन रोरिंग लायन' केवल सैन्य नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं है, बल्कि यह ईरान के शीर्ष नेतृत्व को अस्थिर करने की एक सोची-समझी रणनीति है. अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान की नौसेना और मिसाइल ताकत को पूरी तरह खत्म करने की कोशिश में जुटे हैं. इस जंग ने न केवल ईरान बल्कि पूरे क्षेत्र की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है. आने वाले दिन इस युद्ध की दिशा तय करेंगे कि क्या यह संघर्ष एक विश्व युद्ध का रूप लेगा या ईरान समझौते के लिए मजबूर होगा.
🎥WATCH: IDF strikes hundreds of targets in western Iran as part of Operation Roaring Lion pic.twitter.com/KYMYVL8DOQ
— Israel Defense Forces (@IDF) February 28, 2026
ये भी पढ़ें- ईरान पर हमला गैर-जिम्मेदाराना, कूटनीतिक समाधान ही सही: रूस
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us