/newsnation/media/media_files/2025/12/25/israeli-pm-netanyahu-2025-12-25-07-58-09.jpg)
Photograph: (X@netanyahu/Social Media)
मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. गुरुवार को इजराइल की सेना ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर बड़ा हमला किया. इस हमले में हिजबुल्लाह के एक बड़े कमांडर जैद अली जुमा को निशाना बनाया गया. इजराइली रक्षा बल (IDF) ने दावा किया है कि इस हमले में जैद अली जुमा मारे गए हैं.
IDF ने एक्स पर दी जानकारी
आईडीएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि जैद अली जुमा हिजबुल्लाह के सैन्य बल प्रबंधन से जुड़े अहम कमांडर थे. वे दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के तोपखाने प्रमुख के रूप में काम कर रहे थे. उन पर लेबनान से इजराइल की ओर हजारों रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने का आरोप था.
Israel Defense Forces tweets, "ELIMINATED: Hezbollah firepower management commander Zaid Ali Jumaa in Beirut. Jumaa served as Hezbollah’s head of artillery in southern Lebanon and was responsible for launching thousands of rockets, missiles and UAVs from Lebanon toward Israel. He… pic.twitter.com/FOgL8GIKXP
— ANI (@ANI) March 5, 2026
इजराइल का कहना है कि जुमा पहले भी कई हमलों में शामिल रहे थे. साल 2015 में माउंट डोव इलाके में हुए टैंक-रोधी मिसाइल हमले का नेतृत्व भी उन्होंने ही किया था. उस हमले में इजराइली सेना के एक अधिकारी और एक सैनिक की मौत हो गई थी.
इजराइली सेना ने दक्षिणी बेरूत में किए सिलसिलेवार हमले
गुरुवार (5 मार्च) को इजराइल ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में लगातार कई हवाई हमले किए. ये इलाके काफी घनी आबादी वाले माने जाते हैं. हमले से पहले इजराइल ने वहां रहने वाले लोगों को इलाका खाली करने की चेतावनी दी थी. इजराइली सेना की ओर से जारी नोटिस में लोगों से तुरंत अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया था.
IDF confirms Hezbollah firepower commander Zaid Ali Jumaa was eliminated in Beirut. https://t.co/jRTMrnXA7s
— Mossad Commentary (@MOSSADil) March 5, 2026
इस चेतावनी के बाद राजधानी बेरूत में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बड़ी संख्या में लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगहों की ओर भागने लगे. सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया और शहर के कई हिस्सों में यातायात ठप हो गया. कुछ घंटों बाद इजराइली सेना ने इन इलाकों पर हवाई हमले शुरू कर दिए.
लेबनान में अब तक 123 लोगों की मौत
दरअसल, हाल के दिनों में इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच तनाव फिर से बढ़ गया है. अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में हालात और गंभीर हो गए हैं. इसके जवाब में हिजबुल्लाह ने भी इजराइल पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया था. इसके बाद इजराइल ने दक्षिणी लेबनान और बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में कई ठिकानों पर बमबारी कर जवाबी कार्रवाई की. रिपोर्ट के मुताबिक, इस संघर्ष में अब तक लेबनान में कम से कम 123 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 83 हजार से ज्यादा लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं. मिडिल ईस्ट में बढ़ते इस संघर्ष ने पूरे क्षेत्र में एक बड़े युद्ध की आशंका को और बढ़ा दिया है.
यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी कैबिनेट में किया बड़ा बदलाव, जानें ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप को क्यों लेना पड़ा ऐसा फैसला
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us