ईरान इतना एग्रेसिव अटैक करेगा कि अमेरिका के लिए मुकाबला करना मुश्किल हो सकता है. यह दावा कोई ईरान की तरफ से नहीं किया गया है बल्कि अमेरिका के एक पूर्व सैन्य अधिकारी ने यह दावा किया है.
अमेरिका और ईरान तनाव के बीच ऐसा दावा सामने आया है जिसे जिसमें ट्रंप को तनाव दे दिया है. दावा यह है कि जंग में ईरान शुरुआत में अमेरिका पर भारी पड़ सकता है. पहले 24 घंटे ईरान इतना एग्रेसिव अटैक करेगा कि अमेरिका के लिए मुकाबला करना मुश्किल हो सकता है. यह दावा कोई ईरान की तरफ से नहीं किया गया है बल्कि अमेरिका के एक पूर्व सैन्य अधिकारी ने यह दावा किया है. ऐसे में क्या यह माना जाए कि अमेरिका इस बार बैकफुट पर है?
क्या ईरान पर जीत को लेकर ट्रंप इस बार इतने कॉन्फिडेंट नहीं है? क्या इसलिए अमेरिका जंगी फौज मिडिल ईस्ट में तैनात कर रहा है लेकिन युद्ध का बटन नहीं दबा रहा है. जंग हुई तो कैसा होगा पहले 24 घंटे का थ्रिलर? क्या युद्ध में पहले दिन अमेरिका भारी पड़ेगा? क्या ईरान की मिसाइलें तबाही मचा देंगी? क्या मिडिल ईस्ट में सर्वनाश का ट्रेलर दिखेगा? अमेरिका वर्सेस ईरान क्या होगा युद्ध का अंजाम.
बारूद के ढेर पर पश्चिम एशिया
अमेरिका जिसके पास ना तो हथियारों की कमी है और ना ही वह हमला करने में पीछे रहता है. पिछले कुछ वर्षों में दुनिया के कई मोर्चों पर अमेरिका युद्ध लड़ चुका है. कई देशों में अमेरिकी फौज बरसों तक मोर्चा संभालकर तख्ता पलट कर चुकी है. लेकिन इस बार अमेरिका का मुकाबला ईरान से है. यह मिडिल ईस्ट की वो ताकत है जिसे ना तो ट्रंप की धमकियों का डर है ना ही अमेरिका के बारूदी हथियारों का खौफ. इसीलिए अमेरिका की घेराबंदी से डरने की बजाय ईरान पलटवार का महाविनाशक प्लान बना रहा है. अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी है. बारूद के ढेर पर पश्चिम एशिया के देश बैठे हुए हैं और जंग का शंखनाद कभी भी हो सकता है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us