US-Iran Tension: ईरान को सताया अमेरिकी हमले का डर? न्यूक्लियर साइट्स को सुरक्षित करने की कार्रवाई की शुरू

US-Iran Tension: ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच ईरान ने अपने न्यूक्लियर साइट्स को सुरक्षित करना शुरू कर दिया है. ईरान को अमेरिकी हमले की आशंका है.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update

US-Iran Tension: ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच ईरान ने अपने न्यूक्लियर साइट्स को सुरक्षित करना शुरू कर दिया है. ईरान को अमेरिकी हमले की आशंका है.

US-Iran Tension: ईरान और अमेरिका के बीच लगातार तनाव बना हुआ है. अमेरिकी हमले की आशंका के बीच ईरान से बड़ी खबर आ रही है. ईरान ने अपनी न्यूक्लियर साइट्स को सेफ कर लिया है. यानी उसे पूरी तरह से सुरक्षित करने की कवायद शुरू कर दी है। असफहान न्यूक्लियर साइट की सुरंगों को सील कर दिया गया है। यह बड़ा अपडेट है क्योंकि जो ईरान और अमेरिका के बीच बेनतीजा रही बातचीत के बाद अमेरिका ईरान के न्यूक्लियर साइट्स को नुकसान पहुंचाना चाहता है. 

Advertisment

अमेरिका जा रहे हैं बेंजामिन नेतन्याहू

इस बीच, इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका के लिए रवाना होंगे. वे कई खूफिया जानकारियां अमेरिका से शेयर कर सकते हैं. नेतन्याहू ईरान पर हमले की टारगेट लिस्ट भी जारी कर सकते हैं क्योंकि मोसाद ने इसका फ्रेमवर्क तैयार कर लिया है. ट्रंप से मुलाकात के बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी. दुनिया भर की नजरें वर्तमान में ट्रंप और नेतन्याहू की माीटिंग पर होगी. 

Us Iran Tension
Advertisment