Iran Attack on Israel: तेल अवीव से Live Reporting में कैद हुआ ईरानी मिसाइल का हमला, देखिए वीडियो

Iran Attack on Israel: ईरान ने इजराइल पर मिसाइल हमला किया, जिसके बाद तेल अवीव में युद्ध सायरन बजने लगे. इजराइल के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को आसमान में ही इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया. देखिए हमारे वरिष्ठ संवाददाता मधुरेंद्र कुमार की रिपोर्ट…

Deepak Kumar & Madhurendra Kumar
New Update

Iran Attack on Israel: ईरान ने इजराइल पर मिसाइल हमला किया, जिसके बाद तेल अवीव में युद्ध सायरन बजने लगे. इजराइल के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को आसमान में ही इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया. देखिए हमारे वरिष्ठ संवाददाता मधुरेंद्र कुमार की रिपोर्ट…

Iran Attack on Israel: इजराइल के तेल अवीव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ईरान की ओर से मिसाइल हमला किया गया. हमले की आशंका के बीच पूरे शहर में युद्ध सायरन बजने लगे. सायरन बजते ही लोगों को तुरंत सुरक्षित जगहों और बंकरों में जाने की चेतावनी दी गई. देखिए न्यूज नेशन के वरिष्ठ संवाददाता मधुरेंद्र कुमार की रिपोर्ट…

Advertisment

एयर डिफेंस ने हवा में ही रोकी मिसाइलें

जैसे ही सायरन की आवाज गूंजी, इजराइल का एयर डिफेंस सिस्टम तुरंत सक्रिय हो गया. आसमान में लगातार डिफेंस मिसाइलें लॉन्च होती दिखाई दीं. इन मिसाइलों का मकसद ईरान से दागी गई मिसाइलों को हवा में ही नष्ट करना था. आसमान में कई जगहों पर तेज धमाकों की आवाज सुनाई दी. यह आवाजें उस समय आईं जब एयर डिफेंस सिस्टम ने दुश्मन की मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर उन्हें हवा में ही खत्म कर दिया. कई रॉकेट और मिसाइलों को एक के बाद एक रोका गया.

आसमान में दिखा मिसाइल और डिफेंस सिस्टम का जबरदस्त मुकाबला

इस दौरान आसमान में चमकती रोशनी और लगातार धमाकों से साफ दिख रहा था कि एयर डिफेंस सिस्टम पूरी ताकत से काम कर रहा है. तेल अवीव के ऊपर का आसमान कुछ देर के लिए पूरी तरह युद्ध के मैदान जैसा नजर आया. यह पूरा घटनाक्रम दिखाता है कि इजराइल में किस तरह हर पल युद्ध का खतरा बना हुआ है और मिसाइल हमलों के बीच लोग और सुरक्षाबल लगातार सतर्क रह रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Israel vs Iran War: ईरानी Missile से इजरायल में तबाही, वॉर जोन से ग्राउंड रिपोर्ट

israel iran war World News
Advertisment