Iran America War: Shahed Drone पहुंचा USS Abraham Lincoln के पास, फिर धमाका

अमेरिका और ईरान के बीच जारी टेंशन एक और स्टेप आगे बढ़ गई है. यूएसएस अब्राहम लिंकन के पास ईरान के ड्रोन की मौजूदगी में जंग का खतरा बढ़ गया है.

author-image
Mohit Saxena
New Update

अमेरिका और ईरान के बीच जारी टेंशन एक और स्टेप आगे बढ़ गई है. यूएसएस अब्राहम लिंकन के पास ईरान के ड्रोन की मौजूदगी में जंग का खतरा बढ़ गया है.

अमेरिका और ईरान के बीच जारी टेंशन एक और स्टेप आगे बढ़ गई है. यूएसएस अब्राहम लिंकन के पास ईरान के ड्रोन की मौजूदगी में जंग का खतरा बढ़ गया है. अमेरिका ने एक ड्रोन हवा में ही मार गिराया लेकिन ईरान ने साफ किया है कि उसका मिशन पूरा हो चुका है. आखिर क्या था ईरान का मिशन और कैसे जंग की आहट होने लगी है यह रिपोर्ट. अरब सागर में जंग का काउंट डाउन. ईरान का एक्शन बढ़ गई टेंशन. 

Advertisment

ड्रोन की उड़ान फाइटर जेट से घमासान. समंदर की लहर जंग का नया ट्रिगर. ईरान ने दो ड्रोन भेजे. दोनों की टाइमिंग अलग-अलग थी लेकिन मिशन एक ही था. अरब सागर के ऊपर उड़े इन ड्रोंस ने पहले से ही जारी टेंशन को और बढ़ा दिया. दोनों ड्रोन अमेरिका के यूएसएस अब्राहम लिंकन के नजदीक पहुंचे और यहीं से शुरू हुई एक ऐसी तकरार जो अमेरिका और ईरान के बीच वॉर की उल्टी गिनती का हिस्सा मानी जा रही है.

मार गिराने के लिए ऑपरेशन शुरू किया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान के शाहिद 1339 ड्रोन ने उड़ान भरी और वो यूएसएस अब्राहम लिंकन के काफी नजदीक पहुंच गया. अचानक आए इस ड्रोन ने अमेरिकी नेवी को हैरान कर दिया. ड्रोन तेजी से आगे बढ़ता देख अमेरिका की नेवी एक्शन में आई और उसे मार गिराने के लिए ऑपरेशन शुरू किया.

ड्रोन को खतरे के तौर पर देखा गया

सेंट कॉम यानी अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक अरब सागर में एयरक्राफ्ट कैरियर के पास पहुंच रहे ईरानी ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया. यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर बढ़ रहे ड्रोन को खतरे के तौर पर देखा गया जिसके फौरन बाद इसके खिलाफ एक्शन लिया गया. अमेरिका का दावा है कि एयरक्राफ्ट कैरियर से ही F35 फाइटर जेट ने उड़ान भरी और ड्रोन को तबाह कर दिया.

World News Donald Trump
Advertisment