/newsnation/media/media_files/2026/03/08/indian-consulate-in-shanghai-hosts-vasant-baithak-celebrating-classical-music-and-dance-2026-03-08-16-20-15.jpg)
Vasant Baithak
चीन के शंघाई स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के सांस्कृतिक केंद्र में वसंत बैठक कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ. सांस्कृतिक संध्या में भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां आयोजित की गई. कार्यक्रम में विभिन्न देशों के राजनयिक, विशिष्ट अतिथि, भारतीय समुदाय के सदस्य और भारत के विभिन्न इंटरनेशनल मित्र शामिल हुए.
कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत संबोधन से हुई, जिसमें आयोजकों ने कहा कि वसंत ऋतु भारत में नई शुरुआत, उल्लास और रंगों का प्रतीक माना जाता है. इसी मौसम में देश के विभिन्न हिस्सों में कई उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम और संगीत कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. जीवन की ऊर्जा और सामाजिक एकता का संदेश दिया जाता है. वसंत बैठक भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाने की कोशिश है.
प्रस्तुतियां देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक
पारंपरिक बैठक शैली में प्रस्तुतियां कार्यक्रम की खासियत थी. ये भारतीय संगीत और नृत्य की एक अंतरंग प्रस्तुति शैली है. इससे कलाकार और दर्शकों के बीच दूरी कम होती है. कला का अनुभव अधिक गहराई से महसूस किया जा सकता है. इस शैली में प्रस्तुति सेे कलाकारों की भावनाओं, समर्पण और कलात्मक को नजदीक से समझने का अवसर मिलता है. कार्यक्रम में भारतीय शास्त्रीय नृत्य कुचीपुडी की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है. नृत्य के माध्यम से कलाकारों ने संगीत और भाव को खूबसूरती से प्रस्तुत किया. भारतीय शास्त्रीय वाद्य संगीत की सुरमयी प्रस्तुतियों ने माहौल को और भावपूर्ण बना दिया है.
भारतीय आयोजकों ने कहा कि भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य सिर्फ प्रदर्शन नहीं बल्कि सदियों पुरानी जीवंत परंपराएं हैं, जिसमें दर्शन, सौंदर्यशास्त्र और आध्यात्मिक विचारों की गहरी झलक है. ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विभिन्न देशों और सांस्कृति के लोगों को जोड़ने का काम करता है.
आयोजकों ने कलाकारों का व्यक्त किया आभार
कार्यक्रम के सफल आयोजन में Chaiti Arts Foundation का विशेष योगदान रहा. कार्यक्रम में आए सभी कलाकारों, अतिथियों और उपस्थित समुदाय के सदस्यों का आयोजकों ने आभार व्यक्त किया. आयोजकों ने इस मौके पर कहा कि वसंत बैठक जैसे कार्यक्रम भारत और विश्व के अन्य देशों के बीच सांस्कृतिक समझ और मित्रता को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं. कार्यक्रम का समापन कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों और दर्शकों की सराहना के साथ हुआ.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us