Islamabad Blast: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने भारत पर लगाया इस्लामाबाद हमले का आरोप, भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा- ये बेबुनियाद और तथ्यहीन

Islamabad Blast: पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हुए ब्लास्ट के लिए पाकिस्तानी रक्षा मंत्रालय ने भारत को जिम्मेदार माना है, जिस पर भारत ने आपत्ति जताई है.

Islamabad Blast: पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हुए ब्लास्ट के लिए पाकिस्तानी रक्षा मंत्रालय ने भारत को जिम्मेदार माना है, जिस पर भारत ने आपत्ति जताई है.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
Pakistan Blast News

Islamabad Blast

Islamabad Blast: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में एक दिन पहले जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें अब तक 69 से अधिक लोगों की मौत हो गई. वहीं, 169 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. ब्लास्ट को लेकर पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हमलावर ने अफगानिस्तान की यात्रा की थी. इसके बाद उन्होंने भारत पर भी हमले की साजिश रचने का आरोप लगााया. पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के आरोपों को भारत ने खारिज कर दिया है. भारत ने उन आरोपों को बेबुनियाद और तथ्यहीन कहा है. 

Advertisment

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने क्या कहा

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि हमलावर भारत और पाकिस्तान के बीच घूम रहा था. भारत पर आरोप लगाते हुए पाकिस्तानी मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में अपमानजनक हार के बाद भारत में प्रत्यक्ष रूप से संघर्ष करने का साहस नहीं बचा. 

भारत ने हमले की निंदा की

पाकिस्तान के आरोप पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने पहले तो हमले की निंदा और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदानाएं व्यक्त की. इसके बाद उन्होंने पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा कि इस्लामाबाद की मस्जिद में हुआ बम धमाका निंदनीय है. ब्लास्ट से हुए जानमाल की हानि पर भारत दुख व्यक्त करता है.  

भारत ने पाकिस्तान के आरोपों का कड़ा जवाब दिया

मंत्रालय ने अपने बयान में आगे कहा कि पाकिस्तान अपने सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ने वाली समस्याओं को गंभीरता से सुलझाने की बजाए, अपनी घरेलू समस्याओं के लिए दूसरों को दोषी ठहराकर खुद को धोखा दे रहा है. भारत ऐसे सभी आरोपों को सिरे से खारिज करता है.  

काबुल ने भी किया खारिज

अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार ने भी इस्लामाबाद हमले की निंदा की और पाकिस्तानी अधिकारियों पर बिना सबूत के आरोप लगाने की आलोचना की. तालिबानी सरकार ने कहा कि बलूचिस्तान सहित अन्य इलाकों में हुए हमलों के लिए पाकिस्तान ने कई बार अफगानिस्तान को दोषी ठहराया है, खास बात है कि हर बार बिना किसी छानबीन और जांच-पड़ताल के पाकिस्तान आरोप लगाता है. पाकिस्तानी सरकार अपनी खामियों से ध्यान भटकाना चाहती है.  

pakistan Islamabad
Advertisment