'भारत बेहद शक्तिशाली और लोकप्रिय राष्ट्र', PM मोदी के दौरे से पहले बोले इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू

PM Modi Israel Visit: पीएम मोदी 25-26 फरवरी को इजरायल के दौरे पर रहेंगे. पीएम मोदी के इस दौरे से पहले इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत की तारीफ की. उन्होंने भारत को बेहद शक्तिशाली और लोकप्रिय राष्ट्र बताया.

PM Modi Israel Visit: पीएम मोदी 25-26 फरवरी को इजरायल के दौरे पर रहेंगे. पीएम मोदी के इस दौरे से पहले इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत की तारीफ की. उन्होंने भारत को बेहद शक्तिशाली और लोकप्रिय राष्ट्र बताया.

author-image
Suhel Khan
New Update
PM Modi and Benjamin Netanyahu

पीएम मोदी और इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू Photograph: (X@narendramodi)

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फरवरी के आखिरी सप्ताह में इजरायल की यात्रा पर जाने वाले हैं. पीएम मोदी के इस दौरे से पहले इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बयान सामने आया है. नेतन्याहू ने कहा कि भारत कोई साधारण देश नहीं है बल्कि ये बेहद शक्तिशाली और लोकप्रिय राष्ट्र है. सोमवार को इजरायली पीएम नेतन्याहू ने घोषणा की कि पीएम मोदी 25-26 फरवरी तक दो दिवसीय इजरायल यात्रा पर रहेंगे. उन्होंने यह घोषणा प्रमुख अमेरिकी यहूदी संगठनों के अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए की. नेतन्याहू ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, "संसद में भाषण देने की तैयारी चल रही है. अगले सप्ताह यहां कौन आ रहा है? नरेंद्र मोदी."

Advertisment

इजरायली पीएम नेतन्याहू ने की भारत की तारीफ

भारत के बारे में इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने आगे कहा, "इजरायल और भारत के बीच एक मजबूत गठबंधन है और हम हर तरह के सहयोग पर चर्चा करने जा रहे हैं. आप जानते ही हैं, भारत कोई छोटा देश नहीं है. इसकी आबादी 1.4 बिलियन है. भारत बेहद शक्तिशाली और बेहद लोकप्रिय है."

क्योंकि खास है पीएम मोदी का इजरायल दौरा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इजरायल दौरा कई मायनों में बेहद खास है. माना जा रहा है कि पीएम मोदी के इस दौरे से दोनों देशों के बीच रणनीतिक, रक्षा और तकनीकी संबंधों को नई गति मिलेगी. इस दौरे की खास बात यह है कि प्रधानमंत्री मोदी की अपने तीसरे कार्यकाल में इजराइल की पहली यात्रा पर जा रहे हैं. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने आखिरी बार 2017 में इजराइल का दौरा किया था, जो दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 25 साल पूरे होने का प्रतीक था. अपनी पिछली यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी और नेतन्याहू ने रक्षा, साइबर सुरक्षा, कृषि और आतंकवाद के खिलाफ सहयोग पर बातचीत की थी.

पश्चिम एशिया की सुरक्षा स्थिति पर हो सकती है चर्चा

इस बार, दोनों नेताओं द्वारा पश्चिम एशिया की सुरक्षा स्थिति के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर चर्चा करने की उम्मीद है. भारत-इजराइल ने द्विपक्षीय निवेश संधि पर हस्ताक्षर किए हैं. पिछले साल नवंबर में वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की इजराइल यात्रा के दौरान मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए संदर्भ शर्तों (TRO) पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद, सितंबर में इजराइली वित्त मंत्री बेज़लेल स्मोट्रिच की यात्रा के दौरान दोनों देशों ने द्विपक्षीय निवेश संधि (BIT) पर हस्ताक्षर किए.

उसी वर्ष पीयूष गोयल की यात्रा के दौरान, भारत और इज़राइल ने रक्षा, औद्योगिक और तकनीकी सहयोग को बढ़ाने के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिससे सह-विकास और सह-उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए उन्नत प्रौद्योगिकी को साझा करना संभव हो सकेगा. जिसकी जानकारी एक आधिकारिक सरकारी विज्ञप्ति में दी गई थी.

ये भी पढ़ें: आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ेगा भारत-इज़राइल, नेतन्याहू ने मोदी से कहा- आपका स्वागत है मेरे दोस्त

Benjamin Netanyahu PM Modi Israel Visit
Advertisment