/newsnation/media/media_files/2026/02/26/pm-modi-israel-2026-02-26-16-38-19.jpg)
PM Modi In Israel: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने नेतन्याहू के साथ एक अहम बैठक की. इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा के साथ समझौते भी हुए. भारत और इजरायल के बीच शिक्षा के साथ-साथ AI से जुड़े समझौते हुए. पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इजरायल के बीच हुए इन समझौते के साथ ही दोनों देशों में रिश्ते और मजबूत होंगे. इजरायल के साथ भारत ने शिक्षा, एआई और साइबर सिक्योरिटी जैसे अहम क्षेत्रों में समझौते किए हैं.
इस सहयोग का विस्तार कॉमर्स और सर्विसेज जैसे क्षेत्रों में किया जा रहा है. दोनों देशों के युवाओं, रिसर्चर्स और इनोवेटर्स को जोड़ना हमारी प्राथमिकता है. इस देश इंडिया इजरायल एकेडमिक की स्थापना कर रहे हैं. क्षेत्रिय औऱ वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई. क्षेत्रिय कनेक्टिविटी के बढ़ावा देते हुए IMAC और IRI पर आगे बढ़ेंगे.
आपसी निवेश को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही एक म्यूचली बेनेफिशल फ्री ट्रेड को अंतिम रूप देंगे. टेक्नोलॉजी हमारी भावी साझेदारी का केंद्र है. हमने क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी पार्टनर्शिप स्थापित करने का फैसला लिया है.
जल्द फ्री ट्रेड को देंगे अंतिम रूप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में साफ कहा कि 'भारत और इजरायल का अब विशेष रणनीतिक रिश्ता है. हमने अपनी रणनीतिक साझेदारी को ‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया है. दोनों देशों के बीच लिया गया यह एक ऐतिहासिक फैसला है.'
यही नहीं पीएम ने कहा कि हम जल्द ही फ्री ट्रेड समझौते को अंतिम रूप देंगे. भारत-इजरायल ने अहम और उभरती प्रौद्योगिकियों की स्थापना करने का फैसला लिया है. पीएम मोदी ने ये भी बताया कि दोनों देशों के बीच यूपीआई इस्तेमाल को लेकर भी समझौता हुआ है.
आतंकवाद का कोई स्थान नहीं है
किसी भी रूप में किसी भी अभिव्यक्ति में आतंकवाद का स्वीकार नहीं किया जाएगा. दोनों देशों कंधे से कंधा मिलाकर आतंकवाद और उनके सहयोगियों का विरोध करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे. पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता से भारत के सुरक्षा हित जुड़े हैं. यही वजह है कि हमने शुरू से ही संवाद और शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन किया. ग्लोबल साउथ और पूरी मानवता की भी यही पुकार है.
गाजा पीस प्लान से शांति ाक एक रास्ता बना है. भारत ने इस प्रयासों का पूर्ण समर्थन किया है. भविष्य में भी हम सभी देशों के साथ संवाद और सहयोग जारी रखेंगे. इजरायल की आत्मियता और गर्मजोशीभरे स्वागत ने यात्रा को यादगार बना दिया है.
यह भी पढ़ें - इजरायली सोशल मीडिया पर छाए पीएम मोदी: टॉप ट्रेंड में नाम शुमार
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us