Pakistan: लग्जीरियस स्यूट जैसी जेल में रहते हैं इमरान खान, नाश्ता-खाना एकदम लजीज, जेल प्रशासन ने दिया ब्योरा

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अदियाला जेल में 5 स्टार होटल जैसी सुविधाएं ले रहे हैं. उनका खाना भी बहुत लजीज होता है. ये सारे दावे जेल प्रशासन ने किया है.

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अदियाला जेल में 5 स्टार होटल जैसी सुविधाएं ले रहे हैं. उनका खाना भी बहुत लजीज होता है. ये सारे दावे जेल प्रशासन ने किया है.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
imran khan

Imran Khan: (ANI)

पाकिस्तान सहित आस पास के देशों में इमरान खान चर्चा का विषय बने हुए हैं. हर तरफ उनके स्वास्थ्य के बारे में सवाल खड़े हो रहे हैं. इमरान खान की पार्टी और उनके समर्थकों का दावा है कि पाकिस्तान की शरीफ सरकार और वहां के आर्मी चीफ आसिम मुनीर इमरान खान पर जुल्म कर रहे हैं. पाकिस्तान के विपक्षी नेता इमरान खान के स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए इस्लामाबाद में पिछले छह दिनों से धरने पर बैठा हुआ है. इसके अलावा, दुनिया भर के 14 पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने इमरान के समर्थन में पाक सरकार को लेटर तक लिख दिया है.

Advertisment

तमाम खींचतान के बीच इमरान खान को दी जा रही सुविधाओं को लेकर अदियाला जेल के एसपी ने पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में एक रिपोर्ट जमा की है. पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, रिपोर्ट तीन पन्नो की है, जिसमें इमरान के रहने, खाने-पीने और सुविधाओं का पूरा ब्योरा दिया गया है. 

7 कमरों वाले जेल कैंपस में रहते हैं इमरान

इमरान को सात कमरों वाले एक स्पेशल जेल कंपाउंड में रखा गया है. खान के जेल परिसर में 57 फीट लंबा और 14 फीट चौड़ा एक गलियारा है. इस जगह पर 30 से 35 कैदियों को रखने की जगह है. खान अपना अधिकांश समय लॉन में धूप में बैठकर किताबें और अखबार पढ़कर बिताते हैं. उनके स्वास्थ्य के लिए उन्हें साइकिल मशीन और जिम उपकरण भी दिए गए हैं.

लंच, डिनर और ब्रेकफास्ट में ये सब खाते हैं इमरान खान

रिपोर्ट में बताया गया है कि इमरान को नाश्ते में अखरोट, खजूर, शहद, दलिया, लस्सी, गरम दूध, चिया सीड्स, कॉफी और अनार का जूस दिया जाता है. लंच में देसी चिकन, मटन, सलाद, मिक्स आचार, आलू के चिप्स, तले हुए अंडे और दालें दी जाती हैं. शाम को इमरान खान बादाम, किशमिश, कद्दूकस नारियल, दूध, खजूर, केले और सेब को शेक बनाकर लेते हैं. 

इमरान को मिलती है ताजी हवा 

जेल प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इमरान को पूरे दिन प्राकृतिक रोशनी और ताजी हवा मिलती है. उनको सुरक्षित माहौल में रखा गया है. उनके जरूरत की हर आवश्यक चीजें उन्हें उपलब्ध करवाई जा रही है. 

pakistan
Advertisment