इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत की उम्मीद, जल्द जेल से हो सकते हैं रिहा

पाकिस्तान में इमरान खान के मामले को लेकर सरकार काफी दबाव में है. इस मामले को लेकर आसिम मुनीर के करीबी मोहसिन नकवी को तैनात किया गया है.

पाकिस्तान में इमरान खान के मामले को लेकर सरकार काफी दबाव में है. इस मामले को लेकर आसिम मुनीर के करीबी मोहसिन नकवी को तैनात किया गया है.

author-image
Mohit Saxena
New Update
imran khan

पूर्व पीएम इमरान खान Photograph: (ANI)

आडियाला जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान को 24 घंटे के अंदर कई राहत मिलने की उम्मीद है. इससे पाकिस्तान की राजनीति में बड़ा फेरबदल हो सकता है. यह राहत ऐसे समय पर है, जब पूर्व पीएम इमरान खान सेना से बगावत के कारण बीते तीन साल से जेल में बंद हैं. वर्तमान में उनकी एक आंख की रोशनी पर असर पड़ा है. इसे लेकर काफी चर्चा भी हो रही है. 

Advertisment

चार मुद्दों पर मिल सकती है राहत 

इमरान खान के तोशखाना मामले में गुरुवार को सुनवाई के दौरान अगर कोर्ट निर्णय को रद्द कर देती है तो इमरान बाहर आ सकेंगे. इमरान चुनाव लड़ने के काबिल भी होंगे. सुप्रीम कोर्ट ने इस केस में चुनाव आयोग को नोटिस भी दिया है. इमरान खान के पांच मामलों पर सुनवाई करते हुए बुधवार को इस्लामाबाद की कोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत को बढ़ाने का निर्णय लिया. इन मामलों में अंतरिम जमानत को आगे बढ़ाया गया है. यह मामला पूर्व मंत्री मोहसिन शाहनवाज रांझा पर कथित हत्या से जुड़ा बताया गया है.  

शिफा इंटरनेशनल में शिफ्ट किया जा सकता है

इमरान खान को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे विपक्षी सांसदों ने अपना प्रदर्शन वापस लेने का फैसला लिया है. यह फैसला ऐसे वक्त पर लिया है, जब पाक के सियासी गलियारों में सेना और इमरान खान के बीच मध्यस्थता को लेकर बात कही गई है. मध्यस्थता के काम में पीटीआई से अली अमीन गंडारपुर हैं. वहीं सरकार की तरफ से गृह मंत्री मोहसिन नकवी हैं. उन्हें जल्द शिफा इंटरनेशनल में शिफ्ट किया जा सकता है. 

आडियाला जेल के जेलर ने पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट में एक रिपोर्ट को दाखिल किया है. रिपोर्ट में कहा गया कि इमरान खान को जेल में खास सुविधा दी जा रही है. इमरान को खाने में चिकन और मटन दिया जाता है. पहले इस तरह की खबर थी कि इमरान को सरकार ने काल-कोठरी में कैद कर रखा है. 

इमरान खान बीमार बताए गए

ऐसी खबर है कि अडियाला जेल में बंद इमरान खान बीमार बताए गए हैं. सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्ट के तहत उनकी एक आंख रोशनी जा चुकी है. यह केस पाकिस्तानी जनता के बीच  काफी भावनात्मक है. यही कारण है कि बीते दिनों प्रदर्शन हुआ तो पाकिस्तान में उसका असर देखा गया.

ये भी पढ़ें: AI Impact Summit 2026: 'कैमरे के सामने आने के उत्साह में नेहा ने दी गलत जानकारी', गलगोटिया यूनिवर्सिटी की सफाई

pakistan Imran Khan
Advertisment