/newsnation/media/media_files/2024/12/25/ILAAW1KOQqVuIzjBp3zV.jpg)
File Photo
इस्राइल ने एक बार फिर से हिजबुल्ला पर हमला कर दिया है. इस्राइली हमले में हिजुबल्ला के 10 आतंकियों की मौत हो गई है. इस्राइली डिफेंस फोर्सेज ने लेबनान स्थित हिजबुल्ला कमांड सेंटर को निशाना बनाया. खुद आईडीएफ ने इस हमले की जानकारी दी है. इसके अलावा, दक्षिणी लेबनान में हमास के भी एक ठिकाने पर हमला हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. नवंबर 2024 में इस्राइल और लेबनान के बीच हुए सीजफायर के बाद ये अब तक के सबसे घातक हमलों में से एक था.
आईडीएफ ने क्या कहा
आईडीएफ की ओर से मामले में एक बयान जारी किया गया है, जिसमें आईडीएफ ने बताया कि उन्होंने बेका घाटी के बालबेक इलाके में हिजबुल्ला की मिसाइल फोर्स से जुड़े तीन कमांड सेंटर पर हमला किया है. हमले में हिजबुल्ला के मिसाइल ग्रुप के ऑपरेटिव्स बड़ी संख्या में मारे गए. कथित तौर पर ये आतंकी इस्राइल के खिलाफ रॉकेट फायर और आतंकी हमलों की योजना पर काम कर रहे थे. कमांड सेंटर में होने वाली गतिविधियां नवंबर 2024 में हुए सीजफायर समझौते का उल्लंघन है.
हिजबुल्ला ने स्वीकारा इस्राइली हमला
हिजबुल्ला ने हमले में आठ आतंकियों के मारे जाने की जानकारी दी है. हिजबुल्ला के अनुसार, इस्राइली हमले में हुसैन मोहम्मद यागी भी मारा गया, वह कमांडर था. हिजबुल्ला ने कहा कि ये लोग लेबनान और उसके लोगों की रक्षा करते हुए इस्राइल के हमले में मारे गए. हिजबुल्ला के वरिष्ठ अधिकारी महमूद कमाती ने इस्राइली हमले को नया नरसंहार बताया है.
अलग हमले में हमास के भी दो आतंकी मारे गए
लेबनानी अधिकारियों ने बताया कि इस्राइल के एक ड्रोन ने दक्षिणी शहर सिडोन के पास बने एक फलस्तीनी रिफ्यूजी कैंप को भी निशाना बनाया. इस हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. आईडीएफ के अनुसार, इस हमले में हमास के एक कमांड सेंटर को निशाना बनाया गया था. लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मारे गए दोनों लोगों की पहचान हमास के सदस्यों के रूप में हुई है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us