/newsnation/media/media_files/2026/01/02/afghanistan-2026-01-02-11-18-52.jpg)
afghanistan flood
अफगानिस्तान में कई इलाकों में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में अब तक 17 लोग की मौत हो चुकी है. वहीं 11 अन्य घायल हो गए. देश के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकारण के प्रवक्ता मोहम्मद यूसुफ हम्माद ने गुरुवार को जानकारी दी कि मौसम की पहली भारी बारिश और हिमपात के कारण ये आपदा सामने आई है. बिगड़ते मौसम के कारण मध्य, उत्तरी, दक्षिणी और पश्चिमी क्षेत्रों में भी दैनिक जीवन बाधित हुआ है.
जरूरतों का आकलन करने के लिए सर्वेक्षण जारी
उन्होंने जानकारी दी कि बाढ़ प्रभावित जिलों में मदद पहुंचाई जा रही है. यहां पर काफी मवेशी भी मारे गए हैं. उन्होंने बताया कि करीब 1,800 परिवार इससे प्रभावित हुए हैं. इससे पहले कमजोर शहरी और ग्रामीण समुदायों की हालत खराब है. एजेंसी ने सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों के हालात को जाना है. इस दौरान लोगों की जरूरतों का आकलन करने के लिए सर्वेक्षण जारी है.
12 dead, 11 injured as floods ravage Afghanistan
— ANI Digital (@ani_digital) January 1, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/OVO8YJpojT#Afghanistan#flashfloods#snowfallpic.twitter.com/5USr9cVQWi
स्वच्छता और नकद सहायता शामिल
हम्माद के अनुसार, प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव दलों को भेजा है. पीड़ितों को आपात सहायता दी जा रही है. नुकसान आकलन हो रहा है. इस बीच संयुक्त राष्ट्र मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओचा) ने मंगलवार को अफगानिस्तान के लिए वर्ष 2026 की 1.71 अरब अमेरिकी डॉलर की मानवीय सहायता योजना को शुरू की है. ओचा के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र के मानवीय साझेदार 2026 में जरूरतमंदों से करीब 80 प्रतिशत, यानी 1.75 करोड़ लोगों को सहायता प्रदान करने को लेकर प्राथमिकता देंगे. इस मदद में भोजन,आश्रय, स्वास्थ्य सेवाएं, पोषण, स्वच्छ पानी, स्वच्छता और नकद सहायता को शामिल किया है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us