‘या तो नौकरी छोड़ो या फिर टेक्नोलॉजी अपनाओ’, Google का अपने कर्मचारियों को अल्टीमेटम

गूगल ने अपने कर्मचारियों को अल्टीमेटम दिया है कि वे या तो टेक्नोलॉजी को अपना लें या फिर खुद से नौकरी छोड़ दे. कंपनी नौकरी छोड़ने वाले लोगों को मुआवजा देगी.

गूगल ने अपने कर्मचारियों को अल्टीमेटम दिया है कि वे या तो टेक्नोलॉजी को अपना लें या फिर खुद से नौकरी छोड़ दे. कंपनी नौकरी छोड़ने वाले लोगों को मुआवजा देगी.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
Google Listening your voice know how to off this setting

Google

टेक इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी (एआई) का कद बढ़ता जा रहा है. इस बीच गूगल ने अपने जीबीओ के कर्मचारियों के लिए Voluntary Exit Packages यानी VEP की घोषणा की है. गूगल के मुख्य व्यापार अधिकारी फिलिप शेंडलर ने साफ किया कि कर्मचारी को एआई मिशन के साथ पूरी तरह से जोड़ना होगा. कंपनी अब सिर्फ उन लोगों के साथ आगे बढ़ना चाहती है, जो गूगल के एआई-फर्स्ट मिशन के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. 

Advertisment

कर्मचारियों को भविष्य के लिए किया जा रहा है तैयार

गूगल उन कर्मचारियों को सम्मानजनक तरीके से नौकरी छोड़ने का मौका दे रही है, जो खुद को तेज रफ्तार के माहौल में ढाल नहीं पा रहे हैं. ये एक साल के अंदर गूगल का तीसरा ऐसा पहल हैै, जिससे कंपनी बिना किसी जबरन छंटनी के अपने कर्मचारियों को भविष्य की चुनौतियों के अनुसार ढालने की कोशिश कर रही है.

खुद से कंपनी छोड़ सकते हैं कर्मचारी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शेंडलप ने एक आंतरिक ज्ञापन में कहा कि जीबीओ ईकाई के कुछ कर्मचारी स्वेच्छिक रूप से कंपनी छोड़ सकते हैं. उन्होंने अपने कर्मचारियों के लिए ज्ञापन में कहा कि 2025 में आपने जो कुछ भी हासिल किया, उस वजह से ही हम एक मजबूत स्थिति में साल की शुरुआत कर रहे हैं. लेकिन ये खेल बहुत फास्ट है, जिसकी स्पीड बहुत तेज है. दांव बहुत ऊंचे हैं.

कंपनी छोड़ने वाले कर्मचारियों को मुआवजा देगा गूगल

शेंडलर ने साफ किया कि गूगल के सभी कर्मचारियों को एआई को पूरी तरह से अपनाना होगा. गूगल की ओर से सीधे तौर पर उन कर्मचारियों को अल्टीममेटम दिया गया है, जो गूगल के तेजी से एआई के बढ़ते प्रभुत्व के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ हैं. खास बात है कि जो कर्मचारी नौकरी छोड़ने का विकल्प चुनेंगे, उन्हें कंपनी की ओर से मुआवजा दिया जाएगा. 

Google
Advertisment