/newsnation/media/media_files/2025/12/30/indian-army-2025-12-30-23-46-54.jpg)
Indian Army (File)
Global FirePower List: दुनिया भर में युद्ध हो रहे हैं. कई देशों के बीच टकराव की आशंका बनी हुई है. इस बीच, ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स-2026 जारी हो गई है. इंडेक्स में मिलिट्री स्ट्रेंथ जारी की गई है. ये दुनियाभर के 145 देशों की सैन्य ताकत की सालाना रैंकिंग है. रैंकिग को 60 से अधिक फैक्टरों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.
ग्लोबल फायरपावर के अनुसार, जिस देश की PwrIndx वैल्यू जितनी कम होगी, उस देश की पारंपरिक युद्ध क्षमता उतनी ही अधिक शक्तिशाली होगी.
जानें टॉप-5 देशों के बारे में…
फायर पावर इंडेक्स में अमेरिका हर बार की तरह फिर से टॉप पर है. रूस दूसरे स्थान पर है तो वहीं चीन तीसरे स्थान पर है. आसान भाषा में बोलें तो रूस दुनिया का दूसरा तो चीन दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी सैन्य शक्ति है. इंडेक्स में रूस को 0.0791 और चीन को 0.0919 स्कोर मिला है. इस लिस्ट में भारत चौथे स्थान पर है. पिछले साल भी भारत टॉप पांच में ही था. दक्षिण कोरिया पांचवे स्थान पर है.
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/01/27/global-firepower-list-india-ranks-at-4-2026-01-27-17-18-27.webp)
यूरोपीय देशों का जानिए हाल
खास बात है कि इस साल फ्रांस की रैकिंग में गजब का उछाल आया है. फ्रांस इस लिस्ट में छठे नंबर पर है. खास बात इसलिए क्योंकि फ्रांस 2024-2025 में 11वें स्थान पर था. एक साल में पांच अंकों का सुधार काबिले तारीफ है. जापान दुनिया का सातवां सबसे ताकतवर देश बन गया है. पिछले साल जापान आठवें स्थान पर था. इटली इस बार टॉप टेन पावरफुल देशों में से एक बन गया है. इटली इस लिस्ट में 10वें नंबर पर काबिज है. 2024 में 19वें स्थान पर काबिज जर्मनी 2026 में 12वें स्थान पर आ गया है.
पाकिस्तान की रैकिंग लगातार घट रही है
इस रिपोर्ट में पाकिस्तान का प्रदर्शन लगातार गिर रहा है. 2024 में नौवें स्थान पर काबिज पाकिस्तान 2025 में 12वें स्थान पर आ गया है. इस लिस्ट की वजह से पाकिस्तानी सैन्य ताकत को भारी झटका लगा है. 2026 में पाकिस्तान की रैकिंग 14वें स्थान पर आ गया है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us