/newsnation/media/media_files/2024/11/15/dJ6XLVJDEVk30OZRf7rU.jpg)
Greece Accident
Greece Accident: ग्रीस के एजियन सागर में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां ग्रीक तटरक्षक बलों की गश्ती जहाज एक छोटी नाव से टकरा गई. छोटी नाव तुर्किए के तट से प्रवासियों को लेकर आ रही थी. इस दौरान, नाव जैसे ही चियोस द्वीप के पास पहुंची, वह कोस्टगार्ड के नाव से टकरा गई. हादसे में 14 प्रवासियों की मौत हो गई. खई लोग तो हादसे के बाद से घायल भी हो गए हैं.
अब जानें क्या हुआ हादसा
तटरक्षक बलों के अधिकारियों के अनुसार, हमारे जवानों ने चियोस की ओर बढ़ रही एक संदिग्ध नाव को देखा तो उसे वापस जाने के लिए कहा. लेकिन उन्होंने जानबूझकर अपने नाव को हमारे नाव की ओर मोड़ लिया, जिस वजह से ये टक्कर हुई. हालांकि, स्वतंत्र रूप से अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि आखिर टक्कर की असल वजह क्या थी. अधिकारियों का कहना है कि तुर्किये से आ रही छोटी नाव में तस्कर सवार थे.
अब तक 24 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला
हादसे के तुरंत बाद से बचाव अभियान शुरू हो गया. बचाव दल ने अब तक 24 प्रवासियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. हादसे की वजह से कोस्ट गार्ड के भी दो अधिकारी घायल हो गए हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. नाव पर सवार प्रवासियों की राष्ट्रीयता का अब तक पता नहीं चल पाया है कि आखिर वे किस देश के नागरिक हैं
कई लोग हादसे के बाद से लापता
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई लोग लापता भी हो गए हैं, जिनकी तलाश के लिए व्यापक रूप से खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है. ऑपरेशन में तटरक्षक बलों के साथ-साथ निजी नौकाएं और प्रोफेशनल स्वीमर्स भी लापता लोगों को ढूंढ रहे हैं.
नाव में 30-35 लोग सवार थे
हादसे के गवाह बने लोगों ने टक्कर के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि तुर्किये से आए नाव में लगभग 30 से 35 लोग सवार थे.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us