/newsnation/media/media_files/2026/01/03/donald-trump-says-us-will-handle-responsibility-of-venezuela-2026-01-03-23-38-15.jpg)
Donald Trump
अमेरिका ने वेनेजुएला में बड़ी कार्रवाई की है. अमेरिकी सेना ने रेड करके वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरै और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया. आज रात तक दोनों को लेकर अमेरिकी सेना न्यूयॉर्क पहुंच जाएगी. इन सबके बीच हर किसी के मन में सवाल है कि आखिरकार वेनेजुएला की सत्ता कौन संभालेगा. इस सवाल का जवाब खुद डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार रात को की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया.
जानें क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप
ट्रंप ने पीसी में कहा कि ये अब तक साफ नहीं है कि वेनेजुएला का अगला नेता कौन होगा. वेनेजुएला के हालात जब तक पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाते हैं और जब तक सत्ता का ढंग से बदलाव नहीं होता है, तब तक वेनेजुएला का जिम्मा अमेरिका के हाथों में ही रहेगा. ट्रंप ने साफ कर दिया है कि अमेरिका ही अभी वेनेजुएला को चलाएगा. उन्होंने कहा कि नए चेहरों के साथ पुरानी व्यवस्था को जारी रखने की इजाजत नहीं दी जा सकती है.
क्या बोलीं विपक्षी नेता
वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने सोशल मीडिया पर एक बयान भी जारी किया. उन्होंने राष्ट्रीय एकता बनाए रखने की अपील की. मचाडो ने लिखा कि मादुरो ने बातचीत करके सत्ता छोड़ने से मना कर दिया था. इसलिए अमेरिका की सरकार को अपना वादा पूरा करना पड़ा. हम वर्षों से संघर्ष कर रहे थे. हमने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी. हमारा सघंर्ष बेकार नहीं गया. अब वही हो रहा है, जो होना था. बता दें, मारिया कोरिना मचाडो को साल 2025 के नोबेल पीस प्राइज से सम्मानित किया गया है.
हम देश की सत्ता संभालने के लिए तैयार- नोबेल पीस प्राइज विनर
मचाडो ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव जीतने वाले एडमुनदो गोंजालेज को तुरंत ही पद संभालना चाहिए. उन्हें ही देश की सेना के कमांडर के रूप में भी मान्यता देनी चाहिए. मचाडा ने कहा कि अपना जनादेश लागू करने के लिए हम तैयार हैं. हम अपने देश की सत्ता संभालने के लिए तैयार हैं. हम अपने देश में व्यवस्थाओं को बहाल करेंगे. हम जेलों में बंद राजनीतिक कैदियों को रिहा करेंगे. हम वेनेजुएला को एक बेहतरीन देश बनाएंगे. हम अपने बच्चों को वापस घर लेकर आएंगे.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us