India-US Trade Deal: डोनाल्ड ट्रंप बोले- भारत हमें टैरिफ देगा, कहा- पीएम मोदी अमेरिका से ज्यादा चालाक हैं

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत अब हमें टैरिफ देगा लेकिन हम कोई टैरिफ नहीं देंगे. टंप ने पीएम मोदी के बारे में कहा कि वे अमेरिका से कहीं अधिक चालाक हैं.

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत अब हमें टैरिफ देगा लेकिन हम कोई टैरिफ नहीं देंगे. टंप ने पीएम मोदी के बारे में कहा कि वे अमेरिका से कहीं अधिक चालाक हैं.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
Donald Trump withdrew order to impose 10 percent tariff on European countries

File Photo: (X@WhiteHouse)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अतिरिक्त 10 प्रतिशत वाले ग्लोबल टैरिफ का असर भारत पर नहीं होगा. इस बारे में ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ होने वाले समझौते पर कोई असर नहीं होगा. पहले की तरह ही ये आगे बढ़ेगा. 

Advertisment

भारत हमें टैरिफ देगा, हम नहीं- ट्रंप

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने अपने कार्यकाल से पहले के वक्त का जिक्र करते हुए कहा अब सबकुछ पहले की तुलना में पूरी तरह बदल गया है. अब भारत अमेरिका को टैरिफ चुकाएगा. अमेरिका भारत को कोई टैरिफ नहीं देगा. ट्रंप ने कहा कि कुछ भी नहीं बदला है. वे टैरिफ देंगे. हम टैरिफ नहीं देंगे. पहले ऐसा नहीं होता था पर हमने इसे पलट दिया है. 

पीएम मोदी चालाक हैं- ट्रंप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए ट्रंप ने व्यक्तिगत तौर पर उनकी प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि  प्रधानमंत्री मोदी एक शानदार सज्जन और महान व्यक्ति हैं. वे अमेरिका के मुकाबले कहीं अधिक चालाक थे. भारत हमें नुकसान पहुंचा रहा था. ट्रेड डील का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि अब फेयर डील है. 

सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ को बताया अवैध

बता दें, अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को टैरिफ को अवैध बताते हुए रद्द कर दिया था. सर्वोच्च अदालत के फैसले के तीन घंटे के अंदर ही ट्रंप ने दुनिया भर के देशों पर 10 प्रतिशत का अतिरिक्त ग्लोबल टैरिफ लगा दिया. उन्होंने अपने बयान में कहा कि वह एक आदेश पर हस्ताक्षर करने वाले हैं, जिसके तहत 10 प्रतिशत का ग्लोबल टैरिफ लगाया जाएगा. 

भारत के साथ डील में ये अतिरिक्त टैरिफ शामिल होगा या फिर पहले से जारी 18 प्रतिशत में ही इसे एडजस्ट किया जाएगा. ये अब तक साफ नहीं हो पाया है.

23 फरवरी को फाइनल होगा कानूनी ड्राफ्ट

भारत और अमेरिका के अधिकारी 23 फरवरी से अमेरिका में तीन दिनों की बैठक करेंगे. इसका मकसद 7 फरवरी को जारी किए गए 'जॉइंट स्टेटमेंट' के आधार पर कानूनी ड्राफ्ट तैयार करना है. वाणिज्य मंत्रालय के चीफ नेगोशिएटर दर्पण जैन के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल अमेरिका जाएगा. उम्मीद है कि 25% से 18% टैरिफ करने का आधिकारिक आदेश इस हफ्ते या अगले हफ्ते तक आ जाएगा.

US
Advertisment