कोर्ट के फैसले ने ​बिगाड़ा ट्रंप के ट्रैरिफ का गणित, ट्रेड डील पर होने वाली भारत-अमेरिका के बीच बैठक स्थगित

India-US Trade Deal News Update: भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय ट्रेड डील को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच अगले सप्ताह होने वाली बैठक को स्थगित कर दिया है.

India-US Trade Deal News Update: भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय ट्रेड डील को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच अगले सप्ताह होने वाली बैठक को स्थगित कर दिया है.

author-image
Mohit Saxena
New Update
PM Modi Donald Trump India US Trade Deal

modi and trump (File)

India-US Trade Deal News Update: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ का गणित बिगड़ चुका है. ऐसे में बीते कई दिनों से भारत और अमेरिका के बीच चल रही ट्रेड डील पर भी असर पड़ा है. अगले सप्ताह दोनों देशों के बीच इस मुद्दे पर होने वाली बैठक को ​स्थगित कर दिया गया है. दरअसल,अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ट्रंप की टैरिफ नीति को खारिज कर दिया था. यह डोनाल्ड ट्रंप के लिए बड़े झटके की तरह था.

Advertisment

इस दौरान ट्रंप ने एक दूसरे कानून के तहत पहले 10 फीसदी और उसके बाद बढ़ाकर 15 फीसदी टैरिफ लगाने का आदेश दिया. भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय ट्रेड डील पर सहमति बन गई है. इसके तहत अमेरिका की ओर से भारत के सामानों पर 18 फीसदी टैरिफ लगाने की बात सामने आई थी. मगर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से अनिश्चितता के हालात पैदा हो गए. इस कारण अगले सप्ताह ट्रेड डील  पर होने वाली वार्ता को स्थगति कर दिया गया है. 

सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत पर फैसला दिया

यह फैसला अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्णय के बाद सामने आया है. इसने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापक टैरिफ नीति को पूरी तरह से खारिज कर दिया. शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत पर फैसला दिया. उसने कहा कि इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट (IEEPA) राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने की शक्ति प्रदान नहीं करता है. 

चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स अगुवाई वाली पीठ का कहना था कि IEEPA के तहत लगाए गए रेसिप्रोकल और ड्रग ट्रैफिकिंग से संबंधित टैरिफ अवैध हैं. यह ट्रंप के लिए बड़े झटके की तरह था. इन टैरिफ से अमेरिका ने भारत समेत कई देशों पर भारी ड्यूटी लगाई थी.

ट्रंप ने की जवाबी कार्रवाई

अदालत के निर्णय के तुरंत बाद ट्रंप ने जवाबी कार्रवाई की. शुक्रवार को उन्होंने एक नए आदेश से सभी देशों पर 10 फीसदी का ग्लोबल टैरिफ लगाया. ये 24 फरवरी से 150 दिनों के प्रभावी होने वाला था. शनिवार को उन्होंने इसे बढ़ाकर 15 फीसदी किया. इस कानून के तहत यह अधिकतम सीमा है. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह उन देशों के खिलाफ है जो दशकों से अमेरिका का शोषण कर रहे हैं.

US India Trade Deal Donald Trump
Advertisment