/newsnation/media/media_files/2026/03/01/iran-2026-03-01-07-45-36.jpg)
iran
Ali Khamenei killed: इजरायल और अमेरिका के संयुक्त ऑपरेशन के कुछ घंटे के अंदर डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान कर दिया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो चुकी है. ईरानी मीडिया ने भी इसकी पुष्टि कर दी है. इस हमले में उनकी बेटी, दामाद और पोते भी मारे गए. इस दौरान अमेरिका ने अपने युद्धपोत से क्रूज मिसाइले दागीं और ईरान के आसमान से लड़ाकू जेटों ने जमकर बमबारी की. खामेनेई के मारे जाने के ऐलान के बाद ऐसा लग रहा था कि अब यह युद्ध रुक जाएगा. मगर ऐसा नहीं है,अभी भी हमले जारी हैं. इस बीच ईरान से कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें खामेनेई की मौत पर खुशी की लहर है. घरों से लोग चिल्लाकर खुशी जाहिर करते सुनाई दे रहे हैं.
महिलाएं सड़कों पर बिना बाल ढके नाच रहीं
फॉक्स न्यूज ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें ईरान के कराज के उपनगर बेसात कस्बे की सड़कों पर लोग खामेनेई की मौत का जश्न मना रहे थे. इजराइल के पूर्व प्रवक्ता इयलोन ए लेवी ने X पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, "इज़राइल की ओर से तानाशाह खामेनेई की मारे जाने की खबर सुनकर ईरानी महिलाएं सड़कों पर बिना बाल ढके नाच रही हैं.
'मैं बस दौड़ना चाहती हूं और खुशी से चिल्लाना चाहती हूं'
"ईरानी कार्यकर्ता और पत्रकार मसीह अलीनेजाद ने एक और वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "ईरान के अंदर ईरानी लोगों के जश्न का वीडियो, क्या मैं सपना देख रही हूँ? नमस्कार, नई दुनिया." एक अन्य ने खुद के बनाए वीडियो में अलीनेजाद ने आगे कहा, "हर सुबह मैं यह पढ़कर उठती हूं कि मेरे लोगों को अली खामेनेई मार रहा है. लेकिन यह मेरे जीवन की पहली सुबह है जब मुझे यह खुशखबरी मिली है और मैं दौड़ना चाहती हूं. मैं बस दौड़ना चाहती हूं और खुशी से चिल्लाना चाहती हूं."
जनता बीते 47 सालों से खामेनेई के शासन को झेल रही थी
जश्न के पीछे खामेनेई का लंबा शासन है. यहां की जनता बीते 47 सालों से खामेनेई के शासन को झेल रही थी. उनके शासनकाल में आम जनता पर कई पाबंदियां थीं. खासकर महिलाओं को लेकर कई तरह के कानून हैं जो उनकी आजादी को छीनते हैं. सोशल ऐसी कई तस्वीरे वायरल हो रही हैं, जो खामेनेई के शासनकाल के पहले की हैं. एक तस्वीर में महिला वेस्टर्न ड्रेस में दिखाई दे रही हैं. इसमें कमेट किया गया कि खामेनेई के शासनकाल में ये आजादी खत्म हो चुकी है.
ये भी पढ़ें: Ali Khamenei killed: खामेनेई की मौत की खबर पढ़ते-पढ़ते लाइव टीवी पर रो पड़ीं एंकर, सामने आया वीडियो
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us