/newsnation/media/media_files/2026/03/02/canadian-pm-carney-meets-pm-modi-in-hyderabad-house-delhi-2026-03-02-14-21-40.jpg)
PM Carney India Visit
PM Carney India Visit: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भारत के दौरे पर हैं. इस दौरान, सोमवार को उन्होंने राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. दोनों प्रधानमंत्रियों ने हैदराबाद हाउस में मुलाकात की. यहां उन्होंने हाथ मिलाते हुए फोटो खिंचवाई और इसके बाद द्विपक्षीय मीटिंग शुरू हुई. पीएम मोदी और कार्नी के बीच ऊर्जा, व्यापार और अहम तकनीक के क्षेत्र में समझौते हुए.
पीएम मोदी ने मुलाकात के दौरान, कनाडा को भारत का सबसे अच्छा दोस्त बताया. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंधों में सकारात्मकता आई है, जिसका श्रेय प्रधानमंत्री कार्नी को जाता है. इस दौरान, कनाडाई पीएम ने कहा कि पिछले एक दशक में सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली इकोनॉमी भारत बना है. दोनों देशों ने 2030 तक व्यापार को 50 बिलियन तक बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है. दोनों नेताओं ने कहा कि हमने कनाडा डिफेंस डेवलपमेंट डायलॉग करने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि दोनों देश कनाडाई यूनिवर्सिटीज के कैंपस भारत में खोलने के लिए राजी हुए हैं.
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi meets Canadian Prime Minister Mark Carney at Hyderabad House.
— ANI (@ANI) March 2, 2026
(Source: DD News) pic.twitter.com/YcJBMXK8LI
मुंबई के बाद अब दिल्ली में कनाडाई पीएम
कनाडाई पीएम कार्नी ने दो दिन मुंबई में बिताए और उसके बाद नई दिल्ली पहुंचे. उन्होंने मुंबई में कई उद्योगपतियों से मुलाकात भी की. सोमवार को पीएम मोदी और कार्नी की मुलाकात हुई, जिसमें उन्होंने इस्राइल-अमेरिका के ईरान पर किए गए हमले पर भी बात की. पीएम मोदी मिडिल ईस्ट की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि हम डायलॉग और डिप्लोमेसी की बातें करते हैं.
#WATCH | Delhi | Canadian PM Mark Carney says, “... One of the things that has always struck me in Prime Minister Modi's stewardship of this country is that while India becomes a great power, the focus has remained on all households... Or another example, and I speak under the… pic.twitter.com/qVJYXoWHXp
— ANI (@ANI) March 2, 2026
#WATCH | Delhi: After meeting with Canadian PM Mark Carney, PM Narendra Modi says, "There are very few people in the world whose CVs include central banking leadership in two countries. Since our first meeting, our relationship has been energised, mutual trust and positivity have… https://t.co/yFOFFFkTPZpic.twitter.com/f2qwXKArbe
— ANI (@ANI) March 2, 2026
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us