/newsnation/media/media_files/2025/12/26/indian-student-killed-in-canada-2025-12-26-08-46-41.jpg)
Canada:कनाडा के टोरंटो शहर में हुई एक गोलीबारी की घटना में 20 वर्षीय भारतीय छात्र शिवांक अवस्थी की मौत हो गई. यह घटना टोरंटो विश्वविद्यालय के स्कारबोरो परिसर के पास हुई, जिससे वहां पढ़ने वाले छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल बन गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, शिवांक अवस्थी भारत से कनाडा गए थे और डॉक्टरेट (पीएचडी) की पढ़ाई कर रहे थे.
भारतीय वाणिज्य दूतावास ने जताया शोक
टोरंटो स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है. दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया कि स्कारबोरो परिसर के पास हुई इस घातक गोलीबारी में युवा भारतीय छात्र की मौत बेहद दुखद है. दूतावास ने बताया कि वह इस कठिन समय में शिवांक के परिवार के संपर्क में है और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर हर संभव मदद कर रहा है.
Canada: India's Consulate in Toronto expresses grief over Indian student's murder
— ANI Digital (@ani_digital) December 25, 2025
Read @ANI Story | https://t.co/VPEkkq2iXp#Canada#Toronto#shootingpic.twitter.com/NCJXB3dmq8
कब हुई थी घटना?
पुलिस के अनुसार, 23 दिसंबर को हाईलैंड क्रीक ट्रेल और ओल्ड किंग्स्टन रोड इलाके में शिवांक को गोली मारी गई थी. सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो शिवांक गंभीर रूप से घायल हालत में जमीन पर पड़े मिले. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो चुके थे.
फिलहाल पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने शिवांक की तस्वीर जारी कर लोगों से जानकारी देने की अपील की है. अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हमला किस वजह से किया गया. गोलीबारी के बाद एहतियातन यूनिवर्सिटी परिसर को कुछ समय के लिए सील कर दिया गया और छात्रों व स्टाफ को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई.
#WATCH | Toronto, Canada: On two Indian students found murdered in Canada in a fortnight, Daniel Bordman, a Canadian journalist, says, "The two murders are probably not connected because they are in different provinces... The most recent murder in Toronto, if we know it's a… pic.twitter.com/irxbIryH1n
— ANI (@ANI) December 26, 2025
हाल ही में हुई भारतीय महिला की हत्या
यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब हाल ही में टोरंटो में भारतीय मूल की महिला हिमांशी खुराना की भी हत्या हुई थी. हिमांशी का शव एक घर में मिला था और पुलिस उसके पार्टनर की तलाश कर रही है. इन घटनाओं के बाद कनाडा में रह रहे भारतीय समुदाय में चिंता बढ़ गई है. बताया जा रहा है कि यह टोरंटो में इस साल की 41वीं हत्या है. इस वारदात ने स्कारबोरो परिसर के छात्रों के बीच असुरक्षा की भावना और गुस्सा पैदा कर दिया है.
यह भी पढ़ें- कनाडा के टोरंटो में भारतीय मूल की महिला की हत्या, भारतीय दूतावास ने जताया दुख; एक्शन में पुलिस
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us