Brazil Road Accident: ब्राजील में सड़क हादसे में 15 श्रद्दालुओं की मौत, धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी

Brazil Road Accident: ब्राजील में धार्मिक कार्यक्रम से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस पलट गई. हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.

Brazil Road Accident: ब्राजील में धार्मिक कार्यक्रम से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस पलट गई. हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
Accident File

Brazil Road Accident: दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है. हादसा नॉर्थ-ईस्ट ब्राजील के अलागोआस के ग्रामीण इलाके में हुआ है. 60 श्रद्धालुओं से भरी बस एक मोड़ पर मुड़ते वक्त पलट गई. बस सड़क से उतर भी गई थी. बस के पलटने के वजह से कुछ श्रद्धालु बस से निकलकर बाहर गिर गए तो वहीं कुछ श्रद्धालु बस के नीचे दब गए. 

Advertisment

क्रेन से सीधी करवाई गई बस

हादसे के तुरंत बाद मौके पर भीड़ लग गई. लोगों ने पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिग्रेड को हादसे की जानकारी दी. जानकारी मिलते ही तीनों सेवाओं के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंच गए. बस को सीधा करने के लिए क्रेन बुलाई गई. क्रेन आने के बाद सीधी हुई, जिसके बाद घायलों और मृतकों को बाहर निकाला गया. 

अस्पताल में भर्ती घायलों का इलाज जारी

पुलिस का कहना है कि हमने सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 15 लोगों को मृत घोषित कर दिया है. अभी घायलों का इलाज जारी है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर लग रही है. मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतकों और घायलों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है. 

किस धार्मिक उत्सव से लौट रहे थे श्रद्धालु

ब्राजीलियन मीडिया रिपोर्टों की मानें तो बस ‘Our Lady of Candelaria’ (अवर लेडी ऑफ कैंडेलारिया) नाम के धार्मिक उत्सव से लौट रही थी. हर साल 2 फरवरी को ही इस त्योहार को मनाया जाता है. त्योहार मनाने के लिए लोग दूर-दूर से ब्राजील के सेआरा राज्य में जाते हैं. कार्यक्रम में एक साथ हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं. इस त्योहार को कैंडलमास के नाम से भी जाना जाता है. ये कैथोलिक ईसाई धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है. यह त्योहार ईसा मसीह के मंदिर में समर्पण और वर्जिन मैरी के शुद्धिकरण की याद में मनाया जाता है.

Advertisment