/newsnation/media/media_files/2026/02/13/bnp-got-majority-in-bangladesh-elections-tariq-rahman-2026-02-13-07-20-08.jpg)
Tariq Rahman (X@trahmanbnp)
Bangladesh Elections: बांग्लादेश में गुरुवार को आम चुनाव हुए, जिसमें बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी को बहुमत मिल गया है. पार्टी ने 299 सीटों में से 149 सीटों पर जीत हासिल की है. पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे और बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनना अब तय माना जा रहा है. रहमान ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था और दोनों ही सीटों पर जीत हासिल कर ली है. खास बात है कि रहमान पिछले 17 वर्षों से देश से बाहर रह रहे थे.
जमात के खाते में 39 सीटें
बीएनपी के अलावा, जमात-ए-इस्लामी ने 11 पार्टियों के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा था, जिन्हें सिर्फ 39 सीट ही मिल पाई है. जमात चीफ शफीकुर रहमान ने ढाका-15 सीट से चुनाव लड़ा था. खास बात है कि रहमान अपने ही बूथ पर चार वोटों से चुनाव हार गए हैं.
अब तक 194 सीटों के परिणाम आए
छह सीटों पर अन्य पार्टियों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है. अब तक 194 सीटों के परिणाम सामने आएं हैं. आम चुनाव के लिए शाम 4.30 बजे तक वोटिंग हुई. दोपहर दो बजे तक 48 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. मतदान के कुल आंकड़े अभी सामने आना बाकी हैं.
शेख हसीना ने चुनावों को बताया असंवैधानिक
इधर, भारत में रह रहीं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बांग्लादेश चुनाव पर टिप्पणी की है. उन्होंने इन चुनावों को फर्जी और असंवैधानिक करार दिया है. उन्होंने कहा कि मोहम्मद यूनुस ने गैरकानूनी और असंवैधानिक तरीके से सत्ता पर कब्जा किया है और उसी असंवैधानिक तरीके से चुनाव कराएं हैं.
बांग्लादेश में वोटिंग के दौरान झड़पें हुई
बांग्लादेश में वोटिंग के दौरान, कई जगह झड़पें भी हुईं. खुलना में एक वोटिंग सेंटर के बाहर जमात-ए-इस्लामी के कार्यकर्ताओं के साथ ऐसी झड़प हुई कि एक बीएनपी नेता मोहिबुज्जमान कोच्चि की मौत ही हो गई. वहीं, दूसरी ओर मुंशीगंज-3 और गोपालगंज सदर इलाके में वोटिंग के दौरान मतदान केंद्र के बाहर देशी बम फेंके गए. गोपालगंज सदर इलाके में धमाके से तीन लोग घायल हो गए.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us