/newsnation/media/media_files/2026/02/19/blast-in-karachi-at-pakistan-2026-02-19-15-19-13.jpg)
पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. शहर के एक रिहायशी इलाके में हुए जोरदार धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया. बता दें कि 19 फरवरी को ही रमजान जैसे पाक महीने की शुरुआत हुई है. रोजे के पहले ही दिन कराची जोरदार धमाके दहल उठा है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं. मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. वहीं घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.
गैस रिसाव बना वजह?
स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, धमाका संदिग्ध गैस रिसाव के कारण हुआ हो सकता है. बताया जा रहा है कि एक इमारत में गैस जमा होने के बाद अचानक विस्फोट हुआ, जिससे आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा. धमाका इतना तेज था कि कई घरों की खिड़कियां और दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं.
At least 16 people, including women and children, killed after building collapses in Karachi following blast pic.twitter.com/7f8r49JaDX
— Gulf Today (@gulftoday) February 19, 2026
राहत और बचाव कार्य जारी
घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए. मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इस हादसे के बाद पूरे शहर में दहशत का माहौल है.
9 बच्चे भी शामिल
वहीं पुलिस की मानें तो धमाके की जगह से अब तक 14 शवों को बरामद कर लिया गया है. जबकि बचाव कार्य जारी है. वहीं इस धमाके में कई लोगों के घायल होने की भी जानकारी मिली है. धमाके की वजह से एक इमारत का जर्जर हिस्सा गिर गया जिसके नीचे दबने से कई लोगों की मौत हो गई. खास बात यह है कि मरने वालों में 2 से 17 साल की उम्र तक के 9 बच्चे भी शामिल हैं.
यह भी पढ़ें - पाकिस्तान के कराची में गैस धमाके से गिरी इमारत, छह लोगों की मौत और कई घायल
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us