/newsnation/media/media_files/2025/05/03/9KvLUBYroQcGWPmOBagk.jpg)
File Photo
पाकिस्तान में बीएलए और पाकिस्तानी आर्मी के बीच लंबे वक्त से संघर्ष जारी है. इस बीच बीएलए ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के सात सदस्यों को हिरासत में लिया है. बीएलए ने दावा किया है कि उन्होंने इन कैदियों की अदला-बदली के लिए पाकिस्तानी सरकार को सात दिनों को अल्टीमेटम दिया है.
पाकिस्तानी सरकार को दिया अल्टीमेटम
पाकिस्तान की बलूच आर्मी ने पाकिस्तानी सरकार को चेतावनी दी है कि अगर इन सात दिनों में कोई बातचीत नहीं हुई तो उन कैद पाकिस्तानी सेना के जवानों को फांसी दे दी जाएगी. बीएलए ने इस्लामाबाद स्थित पाकिस्तानी सरकार के लिए एक वीडियो मैसेज भी जारी किया है, जिसमें लड़ाकों का कहना है कि डेडलाइन खत्म होने में अब सिर्फ छह दिन बाकी है. मामले में अब तक पाकिस्तानी सरकार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
10 लोगों को चेतावनी देकर रिहा किया
बीएलए के दावों के अनुसार, कैदियों को ऑपरेशन हेरोफ के दूसरे फेज के दौरान पकड़ा गया था. संगठन का कहना है कि उसके लड़ाकों ने ऑपरेशन के दौरान, अलग-अलग ऑपरेशनल फ्रंट पर पाकिस्तानी सुरक्षाबल के कुल 17 लोगों को हिरासत में लिया था. बीएलए ने आगे बताया कि उन्होंने 10 लोगों को चेतावनी देकर अपनी हिरासत से रिहा कर दिया था. रिहा हुए 10 जवानों की पहचान बलूच के रूप में ही हुई थीं. वे लोकल पुलिस से जुड़े हुए थे.
सात जवान पाकिस्तानी आर्मी के सदस्य
बीएलए के अनुसार, बाकी के सात जवान पाकिस्तान सेना की एक बटालियन के सदस्य हैं. संगठन ने कहा कि ये लोग अब भी उनकी कस्टडी में हैं. उन पर बलूच नेशनल कोर्ट में कार्रवाई की गई.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us