Bangladesh PM Oath Ceremony: 25 साल बाद BNP की सत्ता में वापसी, बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री बनेंगे तारिक रहमान, आज शाम लेंगे शपथ

Bangladesh PM Oath Ceremony: बांग्लादेश में संसदीय चुनाव जीतने के बाद बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान आज (17 फरवरी) प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. 25 साल बाद उनकी पार्टी सत्ता में लौट रही है और अब नई सरकार देश की कमान संभालेगी.

Bangladesh PM Oath Ceremony: बांग्लादेश में संसदीय चुनाव जीतने के बाद बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान आज (17 फरवरी) प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. 25 साल बाद उनकी पार्टी सत्ता में लौट रही है और अब नई सरकार देश की कमान संभालेगी.

author-image
Deepak Kumar
New Update
Tariq-rahman

Bangladesh PM Oath Ceremony: बांग्लादेश में एक बड़ा राजनीतिक बदलाव होने जा रहा है. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के प्रमुख तारिक रहमान आज (17 फरवरी) शाम 4 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. संसदीय चुनाव में बहुमत हासिल करने के बाद वह अपनी नई कैबिनेट के साथ देश की सत्ता संभालेंगे. शपथ ग्रहण समारोह राजधानी ढाका स्थित जातीय संसद भवन के साउथ प्लाजा में आयोजित किया जाएगा, जिसमें करीब 1,200 देशी और विदेशी मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है. बता दें कि इस समारोह में भारत की ओर से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी शामिल होंगे. 

Advertisment

पहली बार होगा ऐसा

आमतौर पर प्रधानमंत्री और मंत्रियों का शपथ ग्रहण बंगभवन के दरबार हॉल में होता है, लेकिन इस बार पहली बार संसद परिसर के साउथ प्लाजा में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन प्रधानमंत्री और नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे.


बताया जा रहा है कि नई कैबिनेट में कुल 35 से 37 सदस्य हो सकते हैं. इनमें से 26 से 27 पूर्ण मंत्री और 9 से 10 राज्य मंत्री बनाए जा सकते हैं. इससे पहले मंगलवार सुबह नवनिर्वाचित सांसदों को चीफ इलेक्शन कमिश्नर एएमएम नासिर उद्दीन शपथ दिलाएंगे.

25 साल बाद बीएनपी की सत्ता में वापसी

बीएनपी की यह जीत ऐतिहासिक मानी जा रही है, क्योंकि करीब 25 साल बाद पार्टी का कोई नेता प्रधानमंत्री बनेगा. इससे पहले तारिक रहमान की मां और बीएनपी नेता खालिदा जिया ने 2001 में प्रधानमंत्री पद संभाला था. इसके बाद लंबे समय तक अवामी लीग की नेता शेख हसीना सत्ता में रहीं और तारिक रहमान को लंदन में निर्वासन में रहना पड़ा. अब वह 17 साल बाद देश लौटकर प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं.

पीएम बनने के बाद तारिक रहमान कहां रहेंगे?

प्रधानमंत्री बनने के बाद तारिक रहमान फिलहाल गुलशन एवेन्यू स्थित अपने आवास में रहेंगे और बाद में स्टेट गेस्ट हाउस जमुना में शिफ्ट हो सकते हैं. नई सरकार के मंत्रियों के लिए ढाका में बंगले और अपार्टमेंट भी तैयार किए जा रहे हैं.

बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी की हुई थी जीत

हाल ही में हुए संसदीय चुनाव में बीएनपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 209 सीटें जीतीं, जबकि सहयोगियों के साथ कुल 212 सीटों पर जीत हासिल की. इस जीत के साथ अब तारिक रहमान बांग्लादेश की नई सरकार का नेतृत्व करेंगे.

यह भी पढ़ें- Bangladesh Elections: बांग्लादेश में ये हिंदू नेता भी बन सकते हैं मंत्री, रहमान सरकार में मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

World News Bangladesh Tariq Rahman
Advertisment