/newsnation/media/media_files/2026/02/10/hindu-businessman-stabbed-in-bangladesh-2026-02-10-15-35-29.jpg)
Bangladesh: बांग्लादेश में संसदीय चुनाव से ठीक 48 घंटे पहले मैमनसिंह जिले के त्रिशाल इलाके में एक हिंदू व्यापारी की हत्या की घटना सामने आई है. 62 वर्षीय चावल व्यापारी सुसेन चंद्र सरकार की उनकी ही दुकान के अंदर बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना के बाद हमलावर दुकान का शटर गिराकर फरार हो गए. पुलिस के अनुसार, वारदात सोमवार (9 फरवरी) रात करीब 11 बजे बोगर बाजार चौराहे पर हुई. मृतक ‘मेसर्स भाई भाई एंटरप्राइज’ नामक दुकान के मालिक थे और साउथकांडा गांव के निवासी थे. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वे दुकान के अंदर काम कर रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया.
हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं
त्रिशाल थाने के प्रभारी अधिकारी मोहम्मद फिरोज हुसैन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी गई है. हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है.
🚨 BREAKING: 62-year-old Hindu rice trader Sushen Chandra Sarkar brutally hacked to death in Trishal, Mymensingh last night. Robbers looted lakhs from his shop. 22 Hindus murdered in Bangladesh in just the last 2 months. #SaveBangladeshiHindus#HinduLivesMatterpic.twitter.com/UDDvLjewin
— Voice Of BD Hindus 🇧🇩 (@ItzBDHindus) February 10, 2026
अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता
इस घटना ने चुनाव से पहले देश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. हाल के महीनों में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों पर हमलों की कई घटनाएं सामने आई हैं. दिसंबर 2025 में एक हिंदू मजदूर की भीड़ द्वारा हत्या और अन्य व्यापारियों पर हमलों की घटनाओं ने माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया है. मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि चुनावी माहौल में ऐसी घटनाएं सामाजिक सौहार्द और कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन रही हैं.
यह भी पढ़ें- Bangladesh Violence: ढाका में फिर हिंसा के बाद बवाल, चुनाव से 6 दिन पहले यूनुस के घर के बाहर कर्माचरियों का प्रदर्शन
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us