/newsnation/media/media_files/2026/02/12/bangladesh-election-live-updates-voting-begins-for-the-general-elections-2026-02-12-22-24-44.jpg)
Bangladesh Election Result LIVE
Bangladesh Election LIVE Updates: रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश में हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने जीत दर्ज कर ली है. संसदीय चुनाव में बीएनपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. इत्तेफाक अखबार के अब तक के अनऑफिशियल नतीजों के मुताबिक, बीएनपी ने 158 सीटें, जमात ने 41 और अन्य ने 5 सीटें जीती हैं. बीएनपी ने पहले ऐलान किया था कि अगर वह चुनाव जीतती है, तो उसके चेयरमैन और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री होंगे.
ऐसे में तारिक रहमान देश के अगले प्रधानमंत्री हो सकते हैं. हालांकि, उनकी जीत की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है.
भारत ने कहा- नतीजों का इंतजार करें
भारत ने बांग्लादेश चुनाव को लेकर परिणामों का इंतजार करने की बात की है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि नतीजे आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि जनादेश कैसा है.
बीएनपी नेता की मौत
बता दें, वोटिंग के दौरान कई जगह झड़प भी हुई हैं. खुलना में एक वोटिंग सेंटर के बाहर जमात-ए-इस्लामी कार्यकर्ताओं के साथ झड़प में एक बीएनपी नेता मोहिबुज्जमान कोच्चि की मौत हो गई है.
10 लाख सुरक्षाकर्मियों को किया तैनात
चुनाव आयोग ने कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए हैं. करीब 10 लाख सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है. देश के चुनावी इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी संख्या है. यह मुकाबला मुख्य रूप से बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) और उसकी पूर्व सहयोगी जमात-ए-इस्लामी के बीच होगा. मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने बीते वर्ष अवामी लीग को भंग कर दिया था. उसे चुनाव लड़ने से रोका था.
- Feb 13, 2026 08:23 IST
Bangladesh Election Result Live: बांग्लादेश में US एम्बेसडर ने BNP को दी जीत की बधाई
Bangladesh Election Result Live: बांग्लादेश में US एम्बेसडर ब्रेंट टी क्रिस्टेंसन ने ट्वीट किया, “बांग्लादेश के लोगों को सफल चुनाव के लिए और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और तारिक रहमान को आपकी ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई. यूनाइटेड स्टेट्स आपके साथ मिलकर दोनों देशों की खुशहाली और सुरक्षा के साझा लक्ष्यों को पूरा करने के लिए उत्सुक है.”
US Ambassador to Bangladesh Brent T Christensen tweets, "Congratulations to the people of Bangladesh on a successful election and to the Bangladesh Nationalist Party and Tarique Rahman on your historic victory. The United States looks forward to working with you to realize shared… pic.twitter.com/h8G5RRwOyU
— ANI (@ANI) February 13, 2026 - Feb 13, 2026 08:00 IST
Bangladesh Election Result Live: 36 साल बाद बांग्लादेश को मिलेगा पुरुष प्रधानमंत्री
Bangladesh Election Result Live: बीएनपी की बड़ी जीत के बाद अब तारिक रहमान का देश का अगला प्रधानमंत्री बनना तय हो गया है. वह 36 साल बाद बांग्लादेश के पहले पुरुष प्रधानमंत्री बनेंगे, क्योंकि 1990 के दशक से ही देश में महिलाएं (खालिदा जिया और शेख हसीना) ही प्रधानमंत्री पद संभालती आई हैं.
- Feb 13, 2026 07:29 IST
Bangladesh Election Result Live: BNP ने जीतीं 200 से ज्यादा सीटें
Bangladesh Election Result Live: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव में बड़ी जीत हासिल करते हुए अनौपचारिक नतीजों में 200 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है. शुक्रवार (13 फरवरी) को जारी चुनाव आयोग के केंद्र-आधारित परिणामों के मुताबिक पार्टी अब तक 208 सीटें जीत चुकी है, जिससे उसकी सरकार बनाने की राह लगभग साफ नजर आ रही है.
- Feb 13, 2026 07:03 IST
Bangladesh Election Result Live: बांग्लादेश में BNP बनाएगी सरकार
Bangladesh Election Result Live:द डेली स्टार, बांग्लादेश की रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) 13वें नेशनल इलेक्शन में जबरदस्त जीत की ओर बढ़ रही है, जहां लाखों वोटर्स ने कल (12 फरवरी) खुशी और शांति के माहौल में अपने लंबे समय से मना किए गए वोट का इस्तेमाल किया. अनऑफिशियल नतीजों और पार्टी की अपनी गिनती के अनुसार, आज सुबह 3:30 बजे यह रिपोर्ट फाइल होने तक BNP और उसके सहयोगी 170 सीटों पर आगे चल रहे थे.
The Bangladesh Nationalist Party is on course for a thumping win in the 13th national election, where millions of voters exercised their long-denied franchise in a festive and peaceful atmosphere yesterday, reports The Daily Star, Bangladesh.
— ANI (@ANI) February 13, 2026
According to unofficial results and… pic.twitter.com/AMBBTTHfyX - Feb 13, 2026 06:37 IST
Bangladesh Election Result Live: BNP ने हासिल किया बहुमत
Bangladesh Election Result Live: बांग्लादेश में तारिक रहमान कीबांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने 299 में से जीत का 151 सीटों का जादुई आंकड़ा पार कर बहुमत हासिल कर लिया है.
- Feb 13, 2026 06:07 IST
Bangladesh Election Result Live: चुनाव के परिणामों में हुई है गड़बड़ी- NCP
Bangladesh Election Result Live: बांग्लादेश के संसदीय चुनाव के बीच नतीजों में छेड़छाड़ के आरोप सामने आए हैं. नेशनल सिटीजन पार्टी (NCP) के इलेक्शन स्टीयरिंग कमेटी चेयरमैन आसिफ महमूद सजीब भुइयां ने आधी रात को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि कुछ सीटों पर परिणामों में गड़बड़ी की कोशिश हुई है.
- Feb 13, 2026 05:46 IST
Bangladesh Election Result Live: बांग्लादेश के अगले पीएम बनने को तैयार तारिक रहमान
Bangladesh Election Result Live: बांग्लादेश चुनाव में तारिक रहमान की बीएनपी सरकार बनाने के लिए तैयार है. उनकी पार्टी को भारी बहुमत मिलने का अनुमान है. तारिक रहमान देश के अगले प्रधानमंत्री हो सकते हैं. हालांकि, उनकी जीत की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है. लेकिन रुझानों से साफ है कि बांग्लादेश के लोगों ने उनकी योजनाओं पर भरोसा जताया है.
Reuters reports - Bangladesh Nationalist Party wins the parliamentary elections pic.twitter.com/yLtbPSsoix
— ANI (@ANI) February 12, 2026 - Feb 13, 2026 00:10 IST
Bangladesh Election Result Live: बहुमत के करीब पहुंची BNP
चुनावी नतीजों में BNP बहुमत की ओर बढ़ रही है. पार्टी ने 120 सीटों पर जीत दर्ज की है. बांग्लादेश में 299 सीटों पर वोटिंग हुई थी.बहुमत के लिए 150 सीटें आवश्यक है.
- Feb 12, 2026 22:50 IST
Bangladesh Election Result Live: जमात ने किया 36 सीटों पर जीत का दावा
बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी ने दावा किया है कि उन्होंने 36 सीटों पर जीत दर्ज की है. फेसबुक पेज पर पार्टी ने पोस्ट करके अनौपचारिक नतीजों का ऐलान किया. जमात ने अपने विजयी उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है.
- Feb 12, 2026 22:49 IST
Bangladesh Election Result Live: तारिक रहमान दोनों सीटों से जीते
BNP अध्यक्ष तारिक रहमान ढाका-17 और बोगरा-6 दो सीटों से चुनावी मैदान में उतरे थे. खास बात है कि उन्होंने दोनों ही सीटों पर जीत दर्ज की है. पार्टी सूत्रों ने उनकी जीत की पुष्टि की है.
- Feb 12, 2026 21:41 IST
Bangladesh Election Voting: पटुआखाली-4 में BNP और कुरिग्राम-4 में जमात की जीत
पटुआखाली-4 सीट पर BNP के उम्मीदवार ए.बी.एम. मोशर्रफ ने जीत दर्ज की है. वहीं कुरिग्राम-4 सीट पर जमात-ए-इस्लामी के उम्मीदवार मोस्ताफिजुर रहमान ने जीत दर्ज की है.
- Feb 12, 2026 21:40 IST
Bangladesh Election Voting: अपना ही बूथ 5 वोटों से हारे जमात चीफ शफीकुर
जमात-ए-इस्लामी के उम्मीदवार और पार्टी चीफ डॉ. शफीकुर रहमान अपने ही बूथ पर 5 वोटों से हार गए हैं. वे ढाका-15 सीट से मैदान में उतरे थे. इस बूथ पर उन्हें 560 वोट मिले हैं. उनके खिलाफ लड़ रहे BNP उम्मीदवार शफीकुल इस्लाम खान को 565 वोट मिले हैं. इस बूथ पर कुल 1,147 मतदाता हैं.
- Feb 12, 2026 21:31 IST
Bangladesh Election Voting: NCP उम्मीदवार हसनात अब्दुल्लाह जीते
कुमिल्ला-4 (देबिद्वार) सीट से नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के उम्मीदवार हसनत अब्दुल्ला ने जीत हासिल कर ली है. उन्हें 1,72,000 वोट मिले हैं. वे जमात के नेतृत्व वाले 11 दलों के गठबंधन के उम्मीदवार थे.
- Feb 12, 2026 21:30 IST
Bangladesh Election Voting: बीएनपी उम्मीदवार ने हासिल की जीत
झेनाइदाह-1 (शैलकुपा) सीट से BNP उम्मीदवार मोहम्मद असदुज्जमान ने जीत हासिल की है. उन्हें 1,71,598 वोट मिले हैं. दूसरे नंबर पर रहे जमात के उम्मीदवार अबू सालेह मोहम्मद मतिउर रहमान को 55,577 वोट मिले.
- Feb 12, 2026 20:42 IST
Bangladesh Election Voting: BNP को 32 सीटों पर बढ़त
बांग्लादेश चुनाव के शुरुआती रुझानों में BNP आगे चल रही है. तारिक रहमान की BNP 32 सीटों पर आगे है. जबकि, शफीकुर्रहमान की जमात महज 12 सीटों पर आगे है. NCP और जातीय पार्टी 1-1 सीटों पर आगे चल रही हैं.
- Feb 12, 2026 19:43 IST
Bangladesh Election Voting: हसीना ने चुनाव को फर्जी बताया, रद्द करने की मांग की
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने गुरुवार को हुए चुनावों को फर्जी चुनाव करार दिया है. उन्होंने इस चुनाव को रद्द करने की मांग की है. हसीना ने कहा कि ये चुनाव कातिल यूनुस द्वारा करवाया गया एक दिखावटी चुनाव है. - Feb 12, 2026 19:24 IST
Bangladesh Election Voting: चुनाव पर हसीना का बड़ा बयान, बोलीं- जनता ने नकारा, रद्द करने की भी मांग
Bangladesh Election Voting: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने चुनाव को लेकर अहम बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि जनता ने इस चुनाव को नकार दिया है. यही नहीं उन्होंने युनूस खान पर कई गंभीर आरोप भी लगाएं. साथ ही इस चुनाव को रद्द किए जाने की मांग भी की है. हसीना ने चुनाव को ‘फर्जी चुनाव’ करार दिया है.
- Feb 12, 2026 19:04 IST
Bangladesh Election Voting: बांग्लादेश के चुनावों के लिए भारत को मिला था निमंत्रण
बांग्लादेश चुनाव को लेकर भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि बांग्लादेश के चुनावों के लिए भारत को ऑब्जर्वर भेजने का निमंत्रण दिया गया था लेकिन भारत ने कोई ऑब्जर्वर नहीं भेजा.
- Feb 12, 2026 19:02 IST
Bangladesh Election Voting: मोहम्मद यूनुस ने कहा धन्यवाद
मोहम्मद यूनुस ने संसदीय चुनाव संपन्न होने पर देश को बधाई दी है. उन्होंने एक बयान में देशवासियों के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि लोगों ने अपने संवैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल किया है. उन्होंने अपना भविष्य तय करने के लिए एक्टिवली पार्टिसिपेट किया.
यूनुस ने चुनाव आयोग, लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करने वाली एजेंसी, सशस्त्र बलों, मीडिया कर्मियों और पर्यवेक्षक टीमों सहित चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भी धन्यवाद कहा है.
- Feb 12, 2026 18:42 IST
Bangladesh Election Voting: बांग्लादेश की चार सीटों के आए रुझान
बांग्लादेश में मतगणना शुरू हो गई है. नतीजों का रुझान भी सामने आने लगा है. अब तक देश की चार सीटों के रुझान सामने आए हैं, जिसमें तीन सीटों पर BNP तो 1 सीट पर जमात आगे है.
- Feb 12, 2026 14:47 IST
Bangladesh Election Voting: मेहेरपुर में पोलिंग स्टेशन पर BNP-जमात कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, 23 घायल
Bangladesh Election Voting: मीडिया रिपोर्ट रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार सुबह मुजीबनगर के जॉयपुर और गंगनी उपजिला के मेहेरपुर के सहरबाती, तिरैल और ढाला गांवों में वोटरों को कथित तौर पर रोकने को लेकर हुई झड़पों में BNP और जमात-ए-इस्लामी के कम से कम 23 समर्थक घायल हो गए। पुलिस ने घटना के दौरान तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। अकेले सहरबाती गांव में पोलिंग स्टेशन तक पहुंचने को लेकर विवादों से जुड़े BNP समर्थकों के साथ झड़पों में जमात के 13 कार्यकर्ता घायल हो गए.
- Feb 12, 2026 13:06 IST
Bangladesh Election LIVE: देश भर के 140 सेंटर्स पर गड़बड़ियां की सूचना मिली, हाथापाई की घटना सामने आई
Bangladesh Election LIVE: बांग्लादेश के इलेक्शन कमीशन की ओर से ढाका की मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार, गुरुवार को वोटिंग के दौरान कई पोलिंग सेंटर्स से गड़बड़ियों और अव्यवस्था की घटनाएं सामने आई हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,"देश भर के 140 सेंटर्स पर गड़बड़ियां की सूचना मिली है. 43 सेंटर्स पर हाथापाई की घटना सामने आई है, वहीं चार सेंटर्स पर पोलिंग एजेंटों को कथित तौर पर बाहर निकाल गया है. वहीं सुबह के वक्त गोपालगंज के एक पोलिंग स्टेशन पर वोटिंग के दौरान एक क्रूड बम को फेंका गया. इसमें तीन लोग घायल हो गए.
- Feb 12, 2026 12:42 IST
Bangladesh Election Live Updates: ब्राह्मणबरिया में हाथापाई के बाद 10 मिनट तक मतदान रुका
Bangladesh Election Live Updates: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राह्मणबरिया के सराइल उपजिला में BNP गठबंधन के उम्मीदवार जुनैद अल हबीब और निर्दलीय उम्मीदवार बैरिस्टर रूमिन फरहाना के समर्थकों के बीच हाथापाई के बाद अलीनगर सरकारी प्राइमरी स्कूल पोलिंग स्टेशन पर मतदान को 10 मिनट के लिए रोक दिया गया.
- Feb 12, 2026 11:43 IST
Bangladesh Election Live Updates: सुबह 11 बजे तक 32 हजार सेंटर्स पर 14.96% वोटिंग
Bangladesh Election Live Updates: बांग्लादेश के इलेक्शन कमीशन ने जानकरी दी कि 13वें नेशनल पार्लियामेंट्री इलेक्शन में सुबह 11 बजे (BDT) तक देश भर के 32,000 पोलिंग सेंटर्स पर 14.96 प्रतिशत वोटिंग हुई.
- Feb 12, 2026 11:39 IST
Bangladesh Election Live Updates: चीफ एडवाइजर मुहम्मद यूनुस ने मतदान किया
Bangladesh Election Live Updates: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के चीफ एडवाइजर मुहम्मद यूनुस ने ढाका के एक पोलिंग सेंटर पर पार्लियामेंट्री इलेक्शन के लिए अपना मतदान किया.
- Feb 12, 2026 11:26 IST
Bangladesh Election Live Updates: तारिक रहमान ने ढाका में डाला वोट
Bangladesh Election Live Updates: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरमैन और बांग्लादेश की पूर्व पीएम बेगम खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान ने ढाका के एक पोलिंग सेंटर पर 13वें पार्लियामेंट्री चुनाव को अपना मतदान किया. उन्होंने कहा, "लोगों की अपनी भागीदारी और प्यार से, इंशाअल्लाह, एक स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव में BNP की जीत तय है.
- Feb 12, 2026 10:02 IST
Bangladesh Election Live Updates: Gen-Z और महिला वोटर्स तय करेंगे बांग्लादेश का भविष्य
Bangladesh Election Live Updates: बांग्लादेश से पूर्व पीएम शेख हसीना के जाने के बाद आम चुनाव के लिए मतदान हो रहे हैं. इन चुनावों में Gen-Z और महिला वोटर्स निर्णायक भूमिका अदा करने वाले हैं. बांग्लादेश के चुनाव आयोग के तहत, 18 से 29 साल की उम्र के चार करोड़ से अधिक Gen-Z और 6 करोड़ से अधिक महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.
- Feb 12, 2026 09:37 IST
Bangladesh Election Live Updates: तारिक रहमान वोट डालने के लिए बूथ पर पहुंचे
Bangladesh Election Live Updates: बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष और बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान, 13वें संसदीय चुनाव के लिए अपना वोट डालने के लिए बूथ पर पहुंचे. ढाका के गुलशन मॉडल स्कूल और कॉलेज में स्थित एक बूथ पर वोटिंग करने पहुंचे.
#WATCH | Bangladesh Elections | Tarique Rahman, Chairman of Bangladesh Nationalist Party-BNP and son of former Prime Minister of Bangladesh, Begum Khaleda Zia, arrives at a polling centre at the Gulshan Model School and College in Dhaka to cast his vote for the 13th Parliamentary… pic.twitter.com/MhvmxKk6E0
— ANI (@ANI) February 12, 2026 - Feb 12, 2026 09:28 IST
Bangladesh Election Live Updates: शेख हसीना के बेटे ने चुनाव को बॉयकॉट करने की अपील की
Bangladesh Election Live Updates: बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद ने आने वाले चुनावों की आलोचना करते हुए, इसे गैर-कानूनी करार दिया है. वोटरों से चुनावों को बॉयकॉट करने का आह्वान किया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था के तहत कट्टरपंथियों को रिहा कर दिया गया है. लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया गया है. सरकार ने हसीना की अवामी लीग को चुनाव लड़ने से रोक लगाई है.
- Feb 12, 2026 08:53 IST
Bangladesh Election Live Updates: आज करीब 8 लाख प्रवासी अपना वोट देंगे
Bangladesh Election Live Updates: पहली बार, इलेक्शन कमीशन के साथ रजिस्टर्ड करीब 8 लाख प्रवासी बांग्लादेशी IT-इनेबल्ड पोस्टल बैलेट सिस्टम से अपना वोट डालेंगे.
- Feb 12, 2026 08:28 IST
Bangladesh Election Live Updates: वोटिंग से पहले हिंदू युवक की हत्या, चाय के बागान से मिला शव
Bangladesh Election Live Updates: बांग्लादेश में वोटिंग से पहले एक और हिंदू युवक की हत्या कर दी गई. मृतक का शव 11 फरवरी की रात को बांग्लादेश के मौलवीबाजार में पाया गया. यहां पर एक चाय बागान से एक युवक की लाश मिली है. मृतक की पहचान रतन शुभ के रूप में सामने आई है. उसकी उम्र 28 वर्ष बताई जा रही है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

Follow Us