/newsnation/media/media_files/2026/01/13/iran-violence-17th-day-646-killed-so-far-2026-01-13-10-52-41.jpg)
ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद अब उनके परिवार के कई सदस्यों के भी मारे जाने की खबर सामने आई है. ईरानी सरकारी मीडिया के हवाले से बताया गया है कि इजराइल और अमेरिका के संयुक्त हवाई हमलों में खामेनेई की बेटी, दामाद, बहू, पोती और अन्य करीबी रिश्तेदारों की भी मौत हो गई. हालांकि शुरुआती दौर में इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन बाद में ईरानी मीडिया ने इन खबरों की पुष्टि कर दी. ऐसे में अब ईरान ने 40 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है.
हवाई हमले में मारे गए
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार (28 फरवरी) को खामेनेई के घर और कार्यालय को निशाना बनाकर हवाई हमला किया गया था. उस समय उनके परिवार के कई सदस्य वहां मौजूद थे. इसी हमले में कई लोगों की जान चली गई. इजराइली मीडिया ने दावा किया है कि इसी हमले में खामेनेई की भी मौत हुई.
بسم الله الرحمن الرحیم
— KHAMENEI.IR | فارسی (@Khamenei_fa) March 1, 2026
مِنَ الْمُؤْمِنِینَ رِجالٌ صَدَقُوا ما عاهَدُوا اللّهَ عَلَیْهِ فَمِنْهُمْ مَنْ قَضى نَحْبَهُ وَ مِنْهُمْ مَنْ یَنْتَظِرُ وَ ما بَدَّلُوا تَبْدِیلاًhttps://t.co/vVE1NYLvr3pic.twitter.com/H3xLBUullf
ट्रंप-नेतन्याहू ने खामेनेई को मारने का किया था दावा
इससे पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी खामेनेई के मारे जाने का दावा किया था. अब ईरानी मीडिया ने भी उनके निधन की पुष्टि की है.
"Khamenei, one of the most evil people in History, is dead. This is not only Justice for the people of Iran, but for all Great Americans, and those people from many Countries throughout the World, that have been killed or mutilated by Khamenei..." - President Donald J. Trump pic.twitter.com/oXZTFGg5pS
— The White House (@WhiteHouse) February 28, 2026
रक्षा नेतृत्व के 7 शीर्ष अधिकारी भी मारे गए
इसी बीच इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने दावा किया है कि ईरानी रक्षा नेतृत्व के सात शीर्ष अधिकारी भी हमलों में मारे गए हैं. इनमें अली शमखानी, मोहम्मद पाकपुर, सालेह असदी, मोहम्मद शिराजी, अजीज नासिरजादेह, हुसैन जबल अमेलियन और रजा मुजफ्फर-निया के नाम शामिल बताए गए हैं.
Israeli Air Force tweets, "IAF fighter jets precisely struck military targets across Iran, eliminating 7 senior officials of the Iranian Defense Leadership: Ali Shamkhani, Mohammad Pakpour, Saleh Asadi, Mohammad Shirazi, Aziz Nasirzadeh, Hossein Jabal Amelian, Reza Mozaffari-Nia.… pic.twitter.com/5rsTHCxTlt
— ANI (@ANI) February 28, 2026
ईरान में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक
अली खामेनेई की मौत के बाद आज (1 मार्च) ईरान सरकार ने 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है. साथ ही सात दिनों के सार्वजनिक अवकाश का भी ऐलान किया गया है. देश में इस समय गहरा शोक और अनिश्चितता का माहौल है.
यह भी पढ़ें- Ali Khamenei killed: खामेनेई की मौत की खबर पढ़ते-पढ़ते लाइव टीवी पर रो पड़ीं एंकर, सामने आया वीडियो
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us