2600 साल पुरानी बिल्ली की मूर्ति समेत 3300 साल का हार, मिस्र का रहस्यमयी खजाना बरामद, गिरफ्तार हुआ चोर

ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में म्यूजियम चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. 3300 साल पुराना हार और 2600 साल पुरानी बिल्ली की मूर्ति चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है. ऐसे में चलिए जानते हैं क्या है पूरी कहानी?

ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में म्यूजियम चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. 3300 साल पुराना हार और 2600 साल पुरानी बिल्ली की मूर्ति चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है. ऐसे में चलिए जानते हैं क्या है पूरी कहानी?

author-image
Akansha Thakur
New Update
Australia Queensland Museum Theft

Australia Queensland Museum Theft

Australia Queensland Museum: ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में एक हैरान कर देने वाली चोरी का मामला सामने आया है.यह घटना किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगती है.ब्रिस्बेन के उत्तर में स्थित कैबुलचर शहर के एबी म्यूजियम ऑफ आर्ट एंड आर्कियोलॉजी में शुक्रवार को करीब 3 बजे एक चोर ने 2600 साल पुरानी बिल्ली की मूर्ति समेत 3300 साल का हार चुरा लिया जैसे ही पुलिस को इसकी जानकारी मिली पुलिस ने तुरंत उस चोर को पकड़ लिया. चलिए जानते हैं आखिर क्या है पूरी कहानी? 

Advertisment

खिड़की तोड़कर ले गया प्राचीन मिस्र की अनमोल धरोहर

चोर म्यूजियम की खिड़की तोड़कर अंदर घुसा. वह प्राचीन मिस्र से जुड़ी कई बेशकीमती कलाकृतियां चुराकर फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई और बड़े स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया गया.

पुलिस को बड़ी सफलता तब मिली जब मोरेटन बे क्षेत्र के रसेल द्वीप के पास एक संदिग्ध कैंपर वैन पर नजर पड़ी. फेरी टर्मिनल पर खड़ी इस वैन की तलाशी लेने पर चोरी की गई ज्यादातर वस्तुएं बरामद कर ली गईं. इसके बाद 52 वर्षीय आरोपी को हिरासत में ले लिया गया. 

3300 साल पुराना हार, 2600 साल पुरानी बिल्ली की मूर्ति 

बरामद वस्तुओं में प्राचीन मिस्र के 26वें राजवंश की 2600 साल पुरानी लकड़ी की बिल्ली की मूर्ति भी शामिल है. इसके अलावा 3300 साल पुराना एक ऐतिहासिक हार भी मिला, जिसकी कीमत और ऐतिहासिक महत्व बेहद ज्यादा बताया जा रहा है. 

वेनेजुएला के झंडे में छिपाया गया ममी मास्क

पुलिस जांच में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई. चोरी किया गया ममी मास्क एक पुराने वाहन के भीतर वेनेजुएला के झंडे में लपेटकर छिपाया गया था। राहत की बात यह रही कि शुरुआती जांच में कलाकृतियों को सिर्फ मामूली नुकसान पहुंचा है।

पुलिस ने म्यूजियम से करीब 80 किलोमीटर दूर क्लीवलैंड फेरी टर्मिनल तक संदिग्ध वाहन को ट्रैक किया. इसी कड़ी में आरोपी तक पहुंचना संभव हो सका। आरोपी पर चोरी, तोड़फोड़ और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

सोमवार को अदालत में पेश होगा आरोपी

म्यूजियम प्रशासन ने कलाकृतियों की सुरक्षित बरामदगी पर संतोष जताया है. ये धरोहरें प्राचीन मिस्र के इतिहास को समझने में बेहद अहम मानी जाती हैं. आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस वारदात में कोई अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क शामिल था या नहीं.

यह भी पढे़ं: पीएम मोदी और मैक्रों की कल होगी मुलाकात, द्विपक्षीय वार्ता के दौरान रणनीतिक साझेदारी की करेंगे समीक्षा

World News
Advertisment