America Iran Nuclear Deal : वार्ता विफल होने पर ट्रंप ने बताया प्लान, कई मुद्दों पर चर्चा की

बैठक के बाद किसी तरह की सहमति न बनने से अमेरिका की नाराजगी साफ देखी गई. इसी के चलते ट्रंप ने ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने का ऐलान कर दिया.

author-image
Mohit Saxena
New Update

बैठक के बाद किसी तरह की सहमति न बनने से अमेरिका की नाराजगी साफ देखी गई. इसी के चलते ट्रंप ने ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने का ऐलान कर दिया.

अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु समझौते को लेकर हुई पहले दौर की बातचीत किसी भी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई. यह बातचीत ओमान की राजधानी में हुई. जहां दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने आमने-सामने बैठकर कई मुद्दों पर चर्चा की. लेकिन बातचीत का मुख्य फोकस सिर्फ परमाणु समझौते पर ही रहा. बैठक के बाद किसी तरह की सहमति न बनने से अमेरिका की नाराजगी साफ देखी गई. इसी के चलते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने का ऐलान कर दिया. हालांकि इसके बाद ही ट्रंप ने  यह भी कहा कि बातचीत का रास्ता पूरी तरीके से बंद नहीं हुआ है और अगले हफ्ते  उनकी टीम फिर से ईरानी नेताओं के साथ बैठक करेगी. 

Advertisment

परमाणु हथियार बनाने की इजाजत नहीं देगा अमेरिका 

डोनाल्ड ट्रंप ने बयान देते हुए कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और अमेरिका उसे थोड़ा समय दे रहा है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अमेरिका ईरान को किसी भी हालत में परमाणु हथियार बनाने की इजाजत नहीं देगा. इससे पहले ट्रंप ने ईरान पर दबाव बढ़ाते हुए उन देशों पर 25% टेरिफ लगाने का ऐलान किया था जो ईरान से किसी भी तरह का सामान या सेवाएं आयात करते हैं. इस फैसले को लागू करने के लिए उन्होंने एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर भी हस्ताक्षर किए थे. 

यह बैठक एक सकारात्मक शुरुआत है

ट्रंप का कहना है कि यह कदम अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति और आर्थिक हितों की रक्षा के लिए जरूरी है. वहीं ओमान में हुई बातचीत को लेकर ईरान की तरफ से  थोड़ा नरम रुख देखने को मिला. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास ने कहा कि यह बैठक एक सकारात्मक शुरुआत है और बातचीत की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी. उन्होंने साफ किया है कि इस बैठक में केवल परमाणु मुद्दे पर ही चर्चा हुई और अमेरिका के  साथ किसी अन्य विषय को शामिल नहीं किया गया.

Iran-US tension iran
Advertisment