/newsnation/media/media_files/2026/02/03/ajay-banga-advises-pakistan-pm-to-leverage-digital-payments-to-curb-tax-evasion-2026-02-03-11-31-53.jpg)
Ajay Banga (X@PakPMO)
वर्ल्ड बैंक के चेयरमैन अजय पाल सिंह बंगा चार दिनों के लिए पाकिस्तान के दौरे पर हैं. अपनी यात्रा के दौरान, उन्होंने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब से मुलाकात की. इस दौरान, पाकिस्तान को 10 साल में 20 अरब डॉलल देने का रोडमैप तैयार किया गया. हालांकि, बंगा ने साफ कर दिया कि पाकिस्तान कर्ज तो ले रहा है लेकिन इसका मतलब ये नहीं की मुफ्त में मदद की जा रही है. आपको अपने देश में करप्शन और टैक्स चोरी रोकना है. अगर आपने सुधार नहीं किया तो आने वाले वक्त में आपको कोई कर्ज नहीं दिया जाएगा.
Mr. Ajay Banga, President World Bank Group (WBG) called on Prime Minister Muhammad Shehbaz Sharif today.
— Prime Minister's Office (@PakPMO) February 2, 2026
The Prime Minister welcomed Mr. Ajay Banga at his first official visit as President of the World Bank Group.
The Prime Minister appreciated World Bank Group for its… pic.twitter.com/y90HJG4UPT
पाकिस्तान को दिया भारत का उदाहरण
बंगा ने पाकिस्तान दौरे के दौरान, भारत का नाम लिए बिना आधार और डिजिटल पेमेंट का भी जिक्र किया. लेकिन पाकिस्तानी आवाम और भारतीय जनता के साथ-साथ पूरी दुनिया समझ गई कि बंगा ने पाकिस्तान को नसीहत देने के लिए भारत का उदाहरण दिया है.
अपने पैतृक गांव भी जाएंगे बंगा
पाकिस्तान दौरे के दौरान, बंगा पंजाब के खुशाब जिले में स्थित अपने पुश्तैनी गांव जाएंगे. बता दें, 1947 के बंटवारे के बाद बंगा परिवार का पहला सदस्य अपने पैतृक गांव जा रहा है. उन्होंने गुरुद्वारा पंजा साहिब में माथा भी टेका.
बंगा ने पाकिस्तान से कहीं ये बातें
बंगा ने कहा कि पाकिस्तान का साथ देने के लिए वर्ल्ड बैंक तैयार है लेकिन पैसा सिर्फ तभी दिया जाएगा, जब जमीन पर नतीजे दिखेंगे. पाकिस्तान सिर्फ कर्ज के भरोसे नहीं चल सकता. उसे FDI के लिए अपने देश का माहौल सुधारना होगा. उसे आर्थिक सुधार करना होगा. पाकिस्तान को भारत का नाम लिए बिना उन्होंने सलाह दी कि एक देश ने डिजिटल पेमेंट सिस्टम और आधार की मदद से टैक्स चोरी रोकी. उसके डिजिटल पेमेंट के फॉर्मूले को पूरी दुनिया अपना रही है. पाकिस्तान को उन्होंने टैक्स नेटवर्क डिजिटल करने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बिजली चोरी नहीं रोक पा रही है. बिजली बिल की वसूली करें और सब्सिडी को खत्म करें.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us