'अफगानिस्तान सैन्य कार्रवाई को लेकर तैयार', पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक को लेकर पड़ोसी देश ने दिया सख्त संदेश

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच रिश्ते में कड़वाहट बढ़ती जा रही है. पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक को लेकर अफगानिस्तान ने सख्त संदेश दिया है.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच रिश्ते में कड़वाहट बढ़ती जा रही है. पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक को लेकर अफगानिस्तान ने सख्त संदेश दिया है.

author-image
Mohit Saxena
New Update
jamil

jamil

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. पाकिस्तान ने हाल में ही में अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में एयरस्ट्राइक की थी. इसमें कई लोगों की जान चली गई. इस एयर स्ट्राइक के कारण काबुल  और इस्लामाबाद के बीच कड़वाहट बढ़ चुकी है. इस्लामाबाद को डर सता रहा है कि काबुल कभी भी बड़ा हमला कर सकता है. इन सब के बीच अफगानिस्तान ने साफ कर दिया कि उसका अगला कदम क्या होने वाला है. 

Advertisment

अफगानिस्तान के इस्लामिक अमीरात के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने एक इंटरव्यू में सैन्य कार्रवाई के संकेत ​दे दिए हैं. उनसे पूछा गया कि काबुल इस्लामाबाद के खिलाफ किस तरह की कार्रवाई करने वाला है. राजनीतिक या सुरक्षा-सैन्य? तो उन्होंने साफ कहा कि उनकी प्रतिक्रिया "स्वाभाविक रूप से" सैन्य होगी. मुजाहित ने यह कहा कि इस जवाब की पूरी जानकारी पूरी तरह से गोपनीय रखी गई है. पाकिस्तान को उसके "शर्मनाक काम" का जवाब जरूर दिया जाएगा. उनका यह बयान काबुल की ओर एक कड़े रुख को दर्शाता है. इससे दोनों देशों के बीच  तनाव तेजी से बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि यह मामला केवल राजनीतिक स्तर तक सीमित नहीं रहने वाला है. सुरक्षा और सैन्य स्तर पर ये कार्रवाई होगी. 

afghanistan
Advertisment