/newsnation/media/media_files/2025/10/18/afghanistan-and-pakistan-2025-10-18-23-07-28.jpg)
अफ़ग़ानिस्तान पाकिस्तान तनाव Photograph: (ani)
Afghanistan-Pakistan Border Live: पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर तनाव बढ़ गया है. पाकिस्तान की ओर से 22 फरवरी को अफगानिस्तान में कथित TTP​ ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की गई थी. इसके बाद से हालात बिगड़ने लगे. अफगानिस्तान चेताया था कि इस पर पलटवार होगा. गुरुवार को देर रात अफगान तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की. सीमा पर गोलीबारी और मोर्टार किए. इसके जवाब में पाकिस्तान ने एक बा​र फिर हवाई हमले किए. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान एयर फोर्स के लड़ाकू विमानों ने नंगरहार प्रांत में एयर स्ट्राइक की है.
- Feb 27, 2026 11:19 IST
Afghanistan Pakistan Tensions: ईरान पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संवाद को बेहतर बनाने का प्रयास करेगा: अराघची
Afghanistan Pakistan Tensions: ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि ईरान पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संवाद को बेहतर बनाने और सहयोग को मजबूत करने को लेकर हर संभव मदद के लिए तैयार है। अराघची ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "रमज़ान के इस पवित्र माह में जो संयम और एकजुटता को बढ़ावा देता है, यह उचित है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान अपने मौजूदा मतभेदों को अच्छे पड़ोसी के रूप में बातचीत के जरिए सुलझाएं."
در ماه مبارک رمضان، ماه خویشتنداری و تقویت همبستگی در جهان اسلام، شایسته است افغانستان و پاکستان اختلافات موجود را در چارچوب حسن همجواری و از مسیر گفتوگو مدیریت و حلوفصل کنند.
— Seyed Abbas Araghchi (@araghchi) February 27, 2026
جمهوری اسلامی ایران آماده هرگونه مساعدت در تسهیل گفتوگو و تقویت تفاهم و همکاری میان دو کشور، است. pic.twitter.com/5CI7M456aJ - Feb 27, 2026 10:41 IST
Afghanistan Pakistan Tensions: अफगानिस्तान-पाकिस्तान युद्ध में कूदा ईरान
Afghanistan Pakistan Tensions:ईरान का विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने पाक-अफगान जंग के बीच कहा, “रमजान के पवित्र महीने में, जो इस्लाम की दुनिया में खुद पर काबू रखने और एकता को मजबूत करने का महीना होता है, यह सही होगा कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान अच्छे पड़ोसी के तौर पर और बातचीत के रास्ते से अपने मौजूदा मतभेदों को सुलझाएं. ईरान दोनों देशों के बीच बातचीत को आसान बनाने और समझ और सहयोग को मजबूत करने में कोई भी मदद देने के लिए तैयार है.
- Feb 27, 2026 10:23 IST
Afghanistan Pakistan Tensions: PAK विदेश मंत्रालय का दावा, तालिबान के सत्ता में आते ही आतंकी हमलों में आई तेजी
Afghanistan Pakistan Tensions: पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के अनुसार, अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद पाक में आतंकवादी हमलों की संख्या बढ़ोतरी हुई है। बीते 12-18 महीनों में इन घटनाओं में तेजी देखी गई है। हमले मुख्य रूप से सीमा के पास के इलाकों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में हुए। इनका लक्ष्य पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचाना है और देश में आतंकवाद को बढ़ावा देना है.
- Feb 27, 2026 10:19 IST
Afghanistan-Pakistan Border Live: अफगान बलों का दावा, डूरंड लाइन के करीब पाक सेना के दो बेस समेत 19 पोस्ट पर जमाया कब्जा
Afghanistan-Pakistan Border Live: पाकिस्तान ने शुक्रवार काबुल और अफगानिस्तान के दो अन्य प्रांतों पर एयर स्ट्राइक की. यह कार्रवाई ऐसे वक्त पर हुई जब कुछ घंटे पहले ही अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर सीमापार से अटैक किया था. काबुल में कम से कम तीन धमाकों की आवाज सुनाई दी. इन हमलों में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है. इस बीच अफगान तालिबान की ओर से डूरंड लाइन के करीब पाकिस्तान सेना के दो बेस समेत 19 पोस्ट पर कब्जे का दावा किया गया है.
- Feb 27, 2026 09:48 IST
Afghanistan-Pakistan Border Live: कंधार और हेलमंद से पाकिस्तान पर किया बड़ा हमला
Afghanistan-Pakistan Border Live: इस्लामिक अमीरात के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद का कहना है कि डूरंड लाइन के पार कंधार और हेलमंद इलाकों में भी पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर कार्रवाई हुई है. यह कार्रवाई पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों में पहले किए गए जवाबी हमलों का विस्तार है. मुजाहिद का आरोप है कि अफगान जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने काबुल, कंधार और पक्तिया के कुछ इलाकों पर अटैक किया है. अभी तक इन हमलों में किसी के हताहत की सूचना नहीं है. अफगान पक्ष का कहना है कि यह कार्रवई अपनी संप्रभुता को बचाने के लिए की जा रही है.
- Feb 27, 2026 09:44 IST
Afghanistan-Pakistan Border Live: अफगान बलों का दावा, पाकिस्तानी विमान को मार गिराया
Afghanistan-Pakistan Border Live: अफगानिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये दावा किया गया है कि अफगान बलों ने अफगान हवाई क्षेत्र में घुसे एक पाकिस्तानी विमान को मार गिराया. हालांकि, यह नहीं बताया जा रहा है कि विमान कहां गिरा, क्रैश होने वाला विमान कौन सा था और आखिर किस हथियार से तालिबान ने इसे गिराया.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

Follow Us