California Avalanche: कैलिफोर्निया के एवलॉन्च की चपेट में आने से आठ की मौत, अब भी एक व्यक्ति लापता

California Avalanche: अमेरिका के कैलिफोर्निया में एवलॉन्च की चपेट में आने से आठ लोगों की मौत हो गई है. एक व्यक्ति अब भी लापता है. पढ़ें पूरी खबर…

California Avalanche: अमेरिका के कैलिफोर्निया में एवलॉन्च की चपेट में आने से आठ लोगों की मौत हो गई है. एक व्यक्ति अब भी लापता है. पढ़ें पूरी खबर…

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
8 killed in California Avalanche news in hindi

File Photo (ANI)

California Avalanche: अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित लेक टाहो के करीब आए एवलॉन्च के बाद आठ स्कीयर के शव बरामद हुए हैं. वहीं एक व्यक्ति अब भी लापता हो गया है. बुधवार को अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये एवलॉन्च 40 वर्षों से अधिक के अमेरिकी इतिहास का सबसे घातक हिमस्खलन हादसा माना जा रहा है. 

Advertisment

मृतकों के परिजनों को दी हादसे की जानकारी

नेवाडा काउंटी की शेरिफ शैनन मून ने एक प्रेस कॉन्फ्रेस की, जिसमें उन्होंने बताया कि अभियान को बचाव से बदलकर शवों की बरामदगी में बदल दिया गया है. इससे पहले साल 1981 में वॉशिंगटन के माउंट रेनियर पर हुए हिमस्खलन में 11 पर्वतरोहियों की मौत हुई थी. मून ने बताया कि अधिकारियों ने परिवारों को हादसे की जानकारी दे दी है. 

तीन दिनों के ट्रैक पर थे 15 स्कीयर

अधिकारियों की मानें तो ये हादसा मंगलवार सुबह हुआ था, जब उत्तरी कैलिफोर्निया की सिएरा नेवादा पर्वतमाला के कैसल पीक इलाके में 15 स्कीयर हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे. हादसे की जानकारी 911 पर दी गई, जिसके बाद रेस्क्यू फोर्सेज को कैसल पीक के लिए रवाना किया गया. मंगलवार सुबह हिमस्खलन के बाद से लापता स्कीयरों की तलाश में रेस्क्यू फोर्सेज को कड़ी मश्क्कत करनी पड़ी. 15 में से छह लोगों को टीम ने बचा लिया. बता दें, 15 सदस्यीय दल तीन दिनों के ट्रैक पर नेवादा आया था. 

इस वजह से आया एवलॉन्च

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से पश्चिमी तट पर भीषण बर्फीला तूफान चल रहा था. भारी बर्फबारी और तेज हवाओं के कारण बचाव कार्य में बहुत परेशानी आई. एक्सपर्ट्स की मानें तो वहां अब भी एवलॉन्च का खतरा बना हुआ है. इस इलाके की यात्रा से लोगों को बचने की सलाह दी गई है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारी बर्फबारी और तेज हवाओं के वजह से बर्फ की परतें डिसबैलेंस हो गईं और इतना बड़ा हादसा हो गया. आगे और बर्फबारी होने की आशंका बनी हुई है.  

US
Advertisment