Indian Railway: यात्रीगण सावधान, भारतीय रेलवे ने कैंसिल कर दीं इस रूट की 17 ट्रेनें, चेक करें लिस्ट

Indian Railways: भारतीय रेलवे को भारत में लोगों के लिए जीवनरेखा समझा जाता है. इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि देश में रोजाना दो से तीन करोड़ लोग ट्रेन से सफर करते हैं.

Indian Railways: भारतीय रेलवे को भारत में लोगों के लिए जीवनरेखा समझा जाता है. इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि देश में रोजाना दो से तीन करोड़ लोग ट्रेन से सफर करते हैं.

author-image
Mohit Sharma
New Update
Indian Railways Cancelled Trains

Indian Railways Cancelled Trains Photograph: (Indian Railways Cancelled Trains)

Indian Railway:  यात्रीगण कृपया ध्यान दें...भारतीय रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाते हुए डेढ़ दर्जन से ज्यादा ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है. ट्रेनें कैंसल होने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में अगर आप भी कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं और ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो पहले भारतीय रेलवे की तरफ जारी कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट चेक कर लें. कहीं ऐसा न हो कि जानकारी के अभाव में आप तो रेलवे स्टेशन पहुंच जाएं, लेकिन आपकी ट्रेन न पहुंचे. ऐसे में आपकी ऐन मौके पर अपनी यात्रा भी कैंसिल करनी पड़ सकती है. रेलवे ने इस असुविधा के पीछे री-डेवलपमेंट कार्यों को जिम्मेदार बताया है. 

Advertisment

यह खबर भी पढ़ें- Takshak Naag : धरती पर पहली बार दिखाई दिया 'तक्षक नाग', कोई छोटा-मोटा नहीं...राजा परीक्षित की इसी ने ली थी जान

किन ट्रेनों को रद्द किया गया है?

  • गाड़ी संख्या 18175/18176 हटिया – झारसुगुड़ा – हटिया मेमू एक्सप्रेस 18 अगस्त 2025 से 10 सितंबर 2025 तक रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 17007 चर्लपल्ली – दरभंगा एक्सप्रेस (वाया – रांची)  26 अगस्त 2025 और 9 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 17008 दरभंगा – चर्लपल्ली एक्सप्रेस (वाया – रांची) 29 अगस्त 2025 और 12 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 18523 विशाखपट्टणम – बनारस एक्सप्रेस (वाया – रांची) 27 अगस्त 2025, 31 अगस्त 2025, 7 सितंबर 2025 और 10 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 18524 बनारस – विशाखपट्टणम एक्सप्रेस (वाया – रांची) 28 अगस्त 2025, 1 सितंबर 2025, 8 सितंबर 2025 और 11 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 17005 हैदराबाद – रक्सौल एक्सप्रेस (वाया – रांची) 28 अगस्त 2025 को रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 17006 रक्सौल – हैदराबाद एक्सप्रेस (वाया – रांची) 31 अगस्त 2025 को रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 07051 चर्लपल्ली – रक्सौल स्पेशल (वाया – रांची) 30 अगस्त 2025 को रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 07052 रक्सौल – चर्लपल्ली स्पेशल (वाया – रांची) 2 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 07005 चर्लपल्ली – रक्सौल स्पेशल (वाया – रांची) 1 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 07006 रक्सौल – चर्लपल्ली स्पेशल (वाया – रांची) 4 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 18310 जम्मू तवी – सम्बलपुर एक्सप्रेस (वाया – रांची) 7 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 18309 सम्बलपुर – जम्मू तवी एक्सप्रेस (वाया – रांची) 9 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 13425 मालदा टाउन – सूरत एक्सप्रेस (वाया – रांची) 6 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 13426 सूरत – मालदा टाउन एक्सप्रेस 8 सितंबर 2025 को (वाया – रांची)  8 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 15028 गोरखपुर – संबलपुर एक्सप्रेस  8 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 15027 संबलपुर – गोरखपुर एक्सप्रेस 9 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी.

यह खबर भी पढ़ें-  छह फीट के इंसान को जिंदा निगल गया अजगर, लोगों ने पेट चीरकर देखा तो ऐसा मिला हाल...वीडियो देख दहशत में लोग

इन ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया

  • गाड़ी संख्या 15028 गोरखपुर – संबलपुर एक्सप्रेस को हटिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा. इस दौरान यह ट्रेन का हटिया से संबलपुर के बीच  23, 25, 27, 29 और 31 अगस्त 2025 को शॉर्ट टर्मिनेट रहने वाली है.
  • गाड़ी संख्या 15027 संबलपुर – गोरखपुर एक्सप्रेस को हटिया स्टेशन से शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा. इस दौरान यह ट्रेन संबलपुर से हटिया के बीच  24, 26, 28, 30 और 1 सितंबर 2025 को  शॉर्ट टर्मिनेट रहेगी.
Indian Railway Cancelled Trains List IRCTC cancelled trains list cancelled trains Railways Cancelled Trains List Cancelled Trains List Today UP Cancelled Trains IRCTC Cancelled Trains List Today List of cancelled trains Indian Railway breaking news cancelled trains today Partially cancelled trains IRCTC Cancelled Trains IRCTC Cancelled Trains Update Cancelled Trains Today List
      
Advertisment