/newsnation/media/media_files/2025/01/26/wlaPAxj8s959Et7mQOwN.png)
Train Cancel
Train Cancel: भारत में दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है. भारत में हर दिन करीब तीन करोड़ ट्रेनें चलती है. भारतीय रेलवे में एक वक्त में इतने लोग ट्रैवल करते हैं, जितनी कुल आबादी ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की है. वर्तमान में उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रहा है. घना कोहरा पड़ रहा है और कोहरे की वजह से ट्रेनों के संचालन में भारी परेशानी होती है. विजिबिलिटी कम होने की वजह से रेलवे ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई कदम उठाए हैं, जिस वजह से बिहार से गुजरने वाली 20 से अधिक रूट्स पर ज्यादातर ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है.
पटना, हावड़ा, प्रयागराज, कामाख्या, अमृतसर, अजमेर, अंबाला और कोलकाता जैसे बड़े स्टेशनों को जोड़ने वाली ट्रेनें 28 फरवरी तक नहीं चलेंगी. इसलिए इन रूट्स पर सफर करने वाले लोग यात्रा करने से पहले कैंसिल ट्रेनों की सूची जरूर देख लें, जिससे आपको परेशानी न झेलना पड़े.
फरवरी में कैंसिल ट्रेनें
- ट्रेन नंबर 15620- कामाख्या-गया एक्सप्रेस, 23 फरवरी 2026 तक कैंसिल
- ट्रेन नंबर 14524- अम्बाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस, 24 फरवरी 2026 तक कैंसिल
- ट्रेन नंबर 15619- गया- कामाख्या एक्सप्रेस, 24 फरवरी 2026 तक कैंसिल
- ट्रेन नंबर 18103- टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस, 25 फरवरी 2026 तक कैंसिल
- ट्रेन नंबर 14112- प्रयागराज जं.-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 25 फरवरी 2026 तक कैंसिल
- ट्रेन नंबर 14111- मुजफ्फरपुर-प्रयागराज जं. एक्सप्रेस, 25 फरवरी 2026 तक कैंसिल
- ट्रेन नंबर 14004- नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस, 26 फरवरी 2026 तक कैंसिल
- ट्रेन नंबर 14523- बरौनी-अम्बाला हरिहर एक्सप्रेस, 26 फरवरी 2026 तक कैंसिल
- ट्रेन नंबर 22198- वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता एक्सप्रेस, 27 फरवरी 2026 तक कैंसिल
- ट्रेन नंबर 18104- अमृतसर-टाटा एक्सप्रेस, 27 फरवरी 2026 तक कैंसिल
- ट्रेन नंबर 12327- हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस, 27 फरवरी 2026 तक कैंसिल
- ट्रेन नंबर 15903- डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 27 फरवरी, 2026 तक कैंसिल
- ट्रेन नंबर 14618- अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस, 28 फरवरी 2026 तक कैंसिल
- ट्रेन नंबर 12328- देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस, 28 फरवरी 2026 तक कैंसिल
- ट्रेन नंबर 14003- मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 28 फरवरी 2026 तक कैंसिल
- ट्रेन नंबर 15621- कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस, 26 फरवरी 2026 तक कैंसिल
- ट्रेन नंबर 15622- आनंद विहार- कामाख्या एक्सप्रेस, 27 फरवरी 2026 तक कैंसिल
- ट्रेन नंबर 12873- हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस, 26 फरवरी 2026 तक कैंसिल
- ट्रेन नंबर 12874- आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस, 27 फरवरी 2026 तक कैंसिल
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us