सेब छीलकर खाएं या बिना छीले? जानिए खाने का सही तरीका

सेब में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं. इसे खाने के भी कई तरीके हैं. कुछ लोग सेब को छीलकर खाते हैं तो कुछ लोग बिना छिले खाते हैं.

अगर आप भी सेब खाने के तरीके को लेकर कन्फ्यूजन है तो हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि सेब खाने का सही तरीका क्या है?

एक्सपर्ट के अनुसार अगर आप सेब को बिना छीले खाते हैं तो आपको ज्यादा फायदा पहुंचता है, क्योंकि सेब का छिलका फाइबर विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है.

यह पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है और इम्यूनिटी भी बढ़ता है. छिलके में मौजूद फाइबर वजन प्रबंधन में मदद कर सकते हैं.

सेब के छिलके में मौजूद पेक्टिन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित करने में मदद करता है. इससे दिल की बीमारियों से भी बचाव होता है.

डायबिटीज में भी फायदा पहुंचता है. इससे पाचन ठीक होता है, मल त्याग को बढ़ावा मिलता है. इससे मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है

वहीं अगर आप सेब को छीलते हैं तो आप उसके महत्वपूर्ण पोषक तत्वों को खो देते हैं. आपको फाइबर की प्राप्ति नहीं होती है.

इसे खाने का सही तरीका है कि आप सबसे पहले सेब को अच्छी तरह से धो लें ताकि उसकी सतह पर मौजूद कीटनाशक और गंदगी साफ हो जाए.