जेडीयू कार्यकर्ताओं ने भैंस को चारा खिलाकर मनाया लालू यादव का जन्‍मदिन

जेडीयू कार्यकर्ताओं ने भैंस को चारा खिलाकर मनाया लालू यादव का जन्‍मदिन

जेडीयू कार्यकर्ताओं ने भैंस को चारा खिलाकर मनाया लालू यादव का जन्‍मदिन

author-image
IANS
New Update
विरोधियों ने भैंस को चारा खिलाकर मनाया लालू यादव का जन्‍मदिन

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

पटना,11 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुखिया और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव बुधवार को अपना 78वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर एक तरफ देशभर के राजनेता बधाई दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ विरोधी पार्टी के कार्यकर्ता भी अपने तरीके से सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्‍होंने पटना के इनकम टैक्स चौराहे पर भैंस को चारा खिला कर लालू यादव को जन्मदिन की बधाई दी है।

विरोधी दल के एक कार्यकर्ता ने कहा कि लालू यादव का आज जन्मदिन है। सुबह-सुबह हमको एक भैंस मिली है। भैंस का चारा लालू यादव खा गए। अब भैंस कह रही है कि हमारा चारा लालू खा गए, हम उनके जन्मदिन पर उनके साथ केक खाएंगे। कार्यकर्ता ने बधाई देते हुए कहा कि महादेव से हम कामना करते हैं कि आप स्वस्थ रहें और भैंस को अपने साथ घर लेकर जाएं। उसे जन्मदिन पर केक खिलाइए।

विरोधी दल के एक अन्य कार्यकर्ता विकास मेहता ने कहा कि लालू यादव बिहार की दुर्दशा के सरताज रहे हैं। उन्होंने बिहार को अंधेरे में धकेलने का काम किया और जो जानवर बोल नहीं सकते उनका चारा खा गए। एनडीए की सरकार आने के बाद बिहार में विकास हुआ है। पहले की सरकारों ने बिहार की जनता के साथ न्याय नहीं किया है। पिछली सरकार में बिहार में जंगलराज था। एनडीए की सरकार ने राज्य का बहुमुखी विकास किया है।

एक अन्‍य जेडीयू कार्यकर्ता ने कहा कि लालू यादव को जन्मदिन की बहुत बधाई, वह स्वस्थ रहें, दीर्घायु रहें। ताकि वह देख सकें कि जानवर भी चारे के लिए लालायित हैं। हम उसे बाकी चीजें खिलाते हैं तो वहीं नहीं खाती है। आपको इस बात पर पछतावा होना चाहिए कि आपने गलत किया है।

बता दें कि पटना में राबड़ी देवी के आवास पर लालू यादव ने 78 पाउंड का केक काटा। बड़ी संख्या में राजद नेता और कार्यकर्ता अपने नेता लालू यादव को जन्मदिन की बधाई देने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पहुंच रहे हैं।

--आईएएनएस

एएसएच/एएस

Advertisment

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

      
Advertisment