गोलगप्पे के पानी में तैरता दिखा जिंदा चूहा, तेजी से वायरल हो रहा है ये वीडियो

सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पानी पूरी के पतीले के अंदर एक जिंदा चूहा तैरता नजर आ रहा है. ग्राहकों की नजर पड़ते ही दुकानदार ने चूहे को बाहर निकाला, जिसके बाद वह भाग गया. इस वीडियो ने स्ट्रीट फूड की साफ-सफाई पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पानी पूरी के पतीले के अंदर एक जिंदा चूहा तैरता नजर आ रहा है. ग्राहकों की नजर पड़ते ही दुकानदार ने चूहे को बाहर निकाला, जिसके बाद वह भाग गया. इस वीडियो ने स्ट्रीट फूड की साफ-सफाई पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

author-image
Ravi Prashant
New Update
Viral video rat in panipuri

वायरल वीडियो Photograph: (X/@Manchh_Official)

अगर आप भी बाहर की पानी पूरी बड़े चाव से खाते हैं, तो यह खबर आपको सोचने पर मजबूर कर देगी. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर किसी का भी जी मिचला जाए. इस वीडियो में एक पानी पूरी वाले के स्टॉल पर रखे पानी के बर्तन में एक जिंदा चूहा तैरता हुआ दिखाई दे रहा है.

Advertisment

ग्राहकों की पड़ गई नजर

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब कुछ लोग पानी पूरी खाने के लिए स्टॉल पर पहुंचे, तो उनकी नजर पानी के अंदर पड़ी. वहां एक चूहा तैर रहा था. यह देखते ही लोगों ने तुरंत वीडियो बनाना शुरू कर दिया. वीडियो बना रहा युवक कहता सुना जा सकता है कि "शुक्र है हमने इसे देख लिया, वरना यह दुकानदार सबको इसी गंदे पानी से पानी पूरी खिला देता.

चूहा निकला जिंदा

इस पूरे वाकये में सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि पानी के अंदर होने के बावजूद चूहा जिंदा था. जैसे ही दुकानदार ने उसे पानी से बाहर निकाला, चूहा लंबी छलांग लगाकर तेजी से वहां से भाग निकला. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह वीडियो किस शहर का है, लेकिन इसकी चर्चा हर तरफ हो रही है.

लोगों का फूटा गुस्सा

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर है. लोग इसे आम जनता की सेहत के साथ बड़ा खिलवाड़ बता रहे हैं. वीडियो को देखने के बाद फूड सेफ्टी और दुकानों पर साफ-सफाई (Hygiene) को लेकर फिर से सवाल उठने लगे हैं. लोगों का कहना है कि आज की तारीख में बाहर कुछ भी खाते वक्त अपनी आंखें खुली रखना बहुत जरूरी है.

सेहत के लिए बड़ा खतरा

जानकारों का मानना है कि चूहों से कई तरह की बीमारियां फैलती हैं. अगर कोई अनजाने में ऐसा दूषित पानी पी ले, तो वह गंभीर रूप से बीमार पड़ सकता है. प्रशासन और फूड विभाग से मांग की जा रही है कि ऐसे लापरवाह दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि लोगों की जान से खिलवाड़ न हो.

ये भी पढ़ें- Spain Fire Breakout: स्पेन के अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, पांच लोगों की झुलसने से मौत

Viral News
Advertisment