/newsnation/media/media_files/2025/12/19/viral-video-of-women-both-legs-in-two-boats-2025-12-19-19-38-12.jpg)
Viral Video
Viral Video: सोशल मीडिया…एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां क्या वायरल हो जाए किसी को नहीं पता. सोशल मीडिया पर आप तकरीबन हर रोज वायरल वीडियोज देखते होंगे. जैसे कभी लड़ाई की, कभी फनी तो कभी कोई दिमाग घुमा देने वाली वीडियो. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी वीडियो वायरल हो रही है, जिसे देखकर आपको बचपन में सीखा एक मुहावरा याद आ जाएगा कि दो नावों पर सफर नहीं करना चाहिए….
वीडियो में क्या दिखाई दे रहा है
ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहा है, जिसे @Cleverlydey4u नाम के एक्स यूजर ने पोस्ट किया है. वीडियो विदेश का दिखाई दे रहा है. वीडियो में एक महिला है, जो नाव पर खड़ी है. इस दौरान, उसे पास की दूसरी नाव पर जाना था. महिला ने इसके लिए एक आसान रास्ता अपनाया और अपने नाव से दूसरे नाव पर जाने की कोशिश की. लेकिन महिला को नहीं पता था कि ये शॉर्टकट उसे भारी पड़ जाएगा. महिला बीच में ही फंस जाती है.
This is the funniest thing you’ll see today 😂😂😂😂😂🤣 pic.twitter.com/osegc3JG19
— Cleverly 💐 (@Cleverlydey4u) June 2, 2025
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला ने जैसे ही अपना एक पैर दूसरी नाव पर रखा, वैसे ही नाव खिसकने लगी. महिला घबरा गई. महिला के पैर फैल गए. बैलेंस बनाने के लिए महिला दोनों नावों पर लेट गई. दूसरी नाव पर महिला के जानकार थे, उन्होंने महिला को बचाने की कोशिश भी की लेकिन वे भी फेल हो गए.
करीब साढ़े छह लाख लोगों ने देखी वीडियोज
यूजर के एक्स पर 1.27 लाख फोलोअर्स हैं. इस वीडियो को अब तक करीब साढ़े छह लाख से अधिक लोग देख चुके हैं. वीडियो पर 1400 से अधिक लाइक्स है तो 282 लोगों ने वीडियो को रिपोस्ट किया है. 57 लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया है. वीडियो किस देश का है, वीडियो को कहां पर शूट किया गया है, वीडियो में दिख रहे लोग कौन है, इस बारे में न्यूजनेशन कोई पुष्टि नहीं करता है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us