/newsnation/media/media_files/2025/05/23/5i5XpP2Tt1tGNCfKx4iJ.jpg)
World Most Dangerous Bird: दुनिया में कई तरह के पशु और पक्षी हैं. लेकिन कुछ दिखने में सुंदर तो कुछ खतरनाक गलते हैं. खास तौर पर पक्षियों का नाम सुनकर हमें लगता है कोई सुंदर का बर्ड होगा. लेकिन आपको बता दें कि दुनिया में कई खतरनाक पक्षी भी हैं. कुछ जानलेवा है तो कुछ दिखने में डेंजर हैं. लेकिन अगर बात विश्व के सबसे खतरनाक पक्षी की बात की जाए तो वह कौन है. आइए आपको बताते हैं इस पक्षी का नाम औऱ इससे जुड़ी अहम जानकारी.
कौन है दुनिया का सबसे खतरनाक पक्षी
दुनिया का सबसे खतरनाक पक्षी कैसोवरी (Cassowary) को माना जाता है. दरअसल पक्षी भारत में नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया और न्यू गिनी के उष्णकटिबंधीय वर्षावनों में पाया जाता है. यह एक बड़ा और भारी पक्षी है और इसे नरभक्षी भी कहा जा सकता है. कैसोवरी की ऊंचाई की बात करें तो यह 6 फीट तक इससे भी थोड़े ज्यादा ऊंचे हो सकते हैं. वहीं वजन के मामले में भी ये किसी इंसान से कम नहीं हैं. इनका वजह 60 किलो तक हो सकता है.
शिकार करने में मजबूत पंजों और चोंच का इस्तेमाल
कैसोवरी अपना शिकार करने के लिए अपने मजबूत पंजों और चोंच का इस्तेमाल करते हैं. इससे वह आक्रामक व्यवहार के कारण इंसानों के लिए भी खतरनाक हो सकते हैं. पलक झपकते ही वह अपने शिकार को अपनी मुट्ठी में कर सकते हैं.
कैसोवरी के बारे में कुछ और जानकारी:
पंजों की लंबाई: कैसोवरी के पंजों की लंबाई 5 इंच तक हो सकती है, और ये खंजर की तरह नुकीले होते हैं।
आक्रामक व्यवहार: कैसोवरी को तब खतरनाक माना जाता है जब यह खुद को घिरा हुआ महसूस करता है या उसे उत्तेजित किया जाता है। वे अपने तेज पंजों से आक्रामक तरीके से हमला कर सकते हैं।
आकार: कैसोवरी एक बड़ा पक्षी है, जो शुतुरमुर्ग और इमू के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा पक्षी है।
गति: कैसोवरी लगभग 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भाग सकता है।
प्रकृति: कैसोवरी आमतौर पर अकेले रहना पसंद करते हैं और मुख्य रूप से फलों, कीड़ों और छोटे जीवों को खाते हैं.
संरचना: कैसोवरी के सिर पर एक कैस्क नामक हेलमेट जैसा भाग होता है, जो उन्हें एक विशिष्ट रूप देता है।