/newsnation/media/media_files/2026/02/28/viral-video-1-2026-02-28-13-22-45.jpg)
वायरल वीडियो Photograph: (Insta @Cup craze)
Viral Video: दिल्ली के शाहीन बाग में एक लड़की ने ‘कप क्रेज’ नाम से छोटा सा स्ट्रीट फूड कार्ट लगाया. लंदन के स्ट्रीट फूड की तर्ज पर वह स्ट्रॉबेरी पर चॉकलेट डालकर बेचती थी. उसका अनोखा अंदाज और काम करने का तरीका लोगों को खूब पसंद आया. देखते ही देखते उसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. कारोबार तेजी से बढ़ा और कार्ट के सामने ग्राहकों की लंबी कतार लगने लगी.
बढ़ती भीड़ बनी परेशानी
भीड़ कई बार इतनी ज्यादा हो जाती थी कि लड़की को कार्ट कुछ समय के लिए बंद करना पड़ता था. कभी वह खुद पीछे हट जाती और अपनी टीम के लड़कों को काम सौंप देती थी. यह क्रेज कई दुकानदारों का सपना होता है, लेकिन कुछ लोगों को यह रास नहीं आया. जाम लगने की शिकायतें शुरू हो गईं.
रमजान में बढ़ी भीड़
रमजान के चलते इलाके की मार्केट पहले से ज्यादा भरी हुई थी. सोमवार देर रात पुलिस मौके पर पहुंची. कप क्रेज की ऑनर उजमा से कार्ट हटाने को कहा गया. आरोप था कि कार्ट की वजह से ट्रैफिक जाम हो रहा है. इस पर उजमा ने सवाल किया कि इसमें उनकी गलती क्या है.
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, काफी देर तक बहस चलती रही. हालात बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. मार्केट में अफरा-तफरी मच गई. जो बाजार रमजान की रौनक से भरा था, वहां दुकानों के शटर गिर गए. अंधेरा और सन्नाटा छा गया.
हंगामे के बाद बंद हुआ कार्ट
करीब डेढ़ से दो घंटे चले हंगामे के बाद उजमा ने कार्ट बंद कर दिया. मंगलवार को कार्ट अपनी जगह से हटा दिया गया. बाद में उजमा ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि कार्ट 3 से 4 दिन के लिए बंद रहेगा. उन्होंने जल्द वापसी का भरोसा भी दिया.
वायरल वीडियो में कही ये बात
वायरल वीडियो में उजमा कहती नजर आईं कि लोगों को एक लड़की का कार्ट लगाना खल रहा है. उन्होंने कहा कि इलाके में और भी महिलाएं कार्ट लगाती हैं. अगर वह कोई गैरकानूनी काम कर रही हैं, तो माफी मांगकर हटने को तैयार हैं. उन्होंने शिकायत दिखाने और FIR दर्ज करने की भी बात कही.
यह भी पढ़ें: मरने के कई तरीके होते हैं, जैसे शख्स ने खुद की जान लेने की कोशिश की, देखें वीडियो
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us