नोटों की ऐसी बारिश कि लूटने वालों के छूट गए पसीने, पंजाबी वेडिंग से सामने आया ये वीडियो

पंजाब के तरनतारन जिले में एक शादी का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. पट्टी कस्बे में हुई इस शादी में मेहमानों ने दूल्हा-दुल्हन पर करीब 4-5 लाख रुपये और डॉलर उड़ाए. सोशल मीडिया पर इस रईसी को लेकर अब बड़ी बहस छिड़ गई है.

पंजाब के तरनतारन जिले में एक शादी का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. पट्टी कस्बे में हुई इस शादी में मेहमानों ने दूल्हा-दुल्हन पर करीब 4-5 लाख रुपये और डॉलर उड़ाए. सोशल मीडिया पर इस रईसी को लेकर अब बड़ी बहस छिड़ गई है.

author-image
Ravi Prashant
New Update
viral punjabi wedding

पंजाबी वेडिंग वायरल वीडियो Photograph: (X/@vani_mehrotra)

पंजाब के तरनतारन जिले के पट्टी कस्बे से एक ऐसी शादी की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसने सबको हैरान कर दिया है. 14 फरवरी को हुई इस शादी में खुशियां मनाने का अंदाज ऐसा था कि पूरा फर्श नोटों की चादर से ढंक गया. दूल्हा-दुल्हन जैसे ही मंच पर आए, मेहमानों ने उन पर नोटों की बारिश शुरू कर दी.

Advertisment

NRI मेहमानों ने उड़ाए डॉलर

इस शादी की सबसे खास बात यह थी कि इसमें शामिल होने के लिए ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे देशों से कई NRI (प्रवासी भारतीय) रिश्तेदार पहुंचे थे. संगीत की धुन पर नाचते हुए इन मेहमानों ने न केवल भारतीय रुपये, बल्कि अमेरिकी डॉलर भी जमकर उड़ाए.

वीडियो में देखा जा सकता है कि परिवार के सदस्य बैग में भरकर कैश लाए थे. मंच पर नोटों का ढेर लग गया, जिसे बाद में कुछ लोग बटोरते नजर आए. बताया जा रहा है कि इस जश्न के दौरान करीब 4 से 5 लाख रुपये नकद उड़ाए गए.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. लोगों की प्रतिक्रियाएं दो हिस्सों में बंटी हुई हैं. कुछ लोग इसे पंजाब की पुरानी रईसी और खुले दिल से खुशी मनाने का तरीका बता रहे हैं. वहीं, बहुत से लोग इतनी बड़ी रकम को सार्वजनिक रूप से उड़ाने को गलत बता रहे हैं. 

उनका कहना है कि यह दौलत का भोंडा प्रदर्शन है. यह घटना एक बार फिर भारतीय शादियों में होने वाली बेतहाशा फिजूलखर्ची और 'दिखावे' के बढ़ते चलन पर सवाल खड़ा करती है. खासकर रईस परिवारों और विदेशों से आने वाले मेहमानों के बीच यह ट्रेंड काफी चर्चा में रहता है.

ये भी पढ़ें- डॉलर की मजबूती से सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, सिल्वर करीब 2 प्रतिशत फिसला

Advertisment