Year end review 2016: सोशल मीडिया पर छाए रहे ये VIDEOS

इस साल सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो इतने ज्यादा वायरल हुए कि कई दिनों तक लोगों में चर्चा का विषय बन गए।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
Year end review 2016: सोशल मीडिया पर छाए रहे ये VIDEOS

फाइल फोटो

साल 2016 बीतने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। किसी के लिए यह साल खुशियों से भरा रहा तो किसी के लिए यादगार रहा। सोशल मीडिया ने भी हमें कुछ ऐसे ही यादगार पल दिए, जो लोगों को हमेशा याद रहेंगे। इस साल सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो इस कदर वायरल हुए कि कई दिनों तक लोगों में चर्चा का विषय बन गए। हम आपको कुछ ऐसे ही वायरल वीडियो दिखाने जा रहे हैं...

Advertisment

1. विराट-अनुष्का डांस:

हाल ही में क्रिकेटर युवराज और एक्ट्रेस हेजल कीच की शादी हुई। इस शादी से ज्यादा विराट और अनुष्का का डांस चर्चा में रहा। दोनों ने पार्टी के दौरान जमकर ठुमके लगाए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लाखों लोगों ने इस वीडियो को देखा और एक बार फिर से इस जोड़ी को शुभकामनाएं दी। 

2. धोनी ने किया रन आउट:

हमेशा ख़बरों में छाए रहने वाले 'कैप्टन कूल' यानी महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गए, जब उन्होंने मात्र 2 सेकंड में 13 मीटर की दूरी तय कर बैट्समैन को रन आउट कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और लोगों ने धोनी की जमकर तारीफ की। यही नहीं, धोनी के फैंस ने तो उनकी तुलना उसेन बोल्ट से तक कर दी। 

3. भाई के साथ दुल्हन का डांस:

सोशल मीडिया पर दुल्हन और उसके भाई का डांस खूब वायरल हुआ। इस वीडियो में दुल्हन अपने भाई के साथ कई सारे फिल्मी गानें पर डांस कर रही है, जो यू-ट्यूब पर अपलोड होने के साथ ही वायरल हो गया। हालांकि, ये नहीं पता चल सका कि ये वीडियो कहां शूट हुआ था। करीब 15 लाख लोगों ने इस वीडियो को देखा और पसंद किया।

4. सबसे तेज कैशियर:

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें महिला कैशियर बहुत धीमे-धीमे काम कर रही है। लेकिन, हैरानी की बात यह रही कि यह वीडियो दुनिया की सबसे तेज़ काम करने वाली महिला कैशियर के नाम पर वायरल हुआ। करीब 50 लाख लोगों ने इस वीडियो को देखा और महिला का काफी मजाक उड़ाया। लेकिन, सच्चाई सामने आने के बाद भद्दे कमेंट्स करने वाले लोग शर्मिंदा भी हुए। दरअसल, पुणे में रहने वाली प्रेमलता नाम की इस महिला को कुछ दिनों पहले पैरालिसिस और दो बार हार्ट अटैक आ चुका है। इसके बावजूद वह घर पर आराम करने की बजाए काम करना चाहती हैं। इसलिए उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए उन्हें काम करने की अनुमति दी गई है। साल 2017 में वह रिटायर भी होने वाली हैं।

5. दुल्हन की शानदार एंट्री:

हर कोई अपनी शादी को यादगार बनाना चाहता है। आपने अक्सर दुल्हे को डांस या धमाकेदार एंट्री करते देखा होगा। लेकिन हाल ही में एक दुल्हन ने अपनी शादी में कुछ ऐसा कर दिया, जो सोशल मीडिया पर भी यादगार बन गया। दरअसल, ये दुल्हन डांस करते हुए एंट्री कर रही है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। दुल्हन की इस शानदार एंट्री को करीब 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा। 

दुल्हन की इस शानदार एंट्री को करीब 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा।

  

Source : Sonam Kanojia

News in Hindi Viral videos
      
Advertisment