आव ना देखा ताव, अचानक बीच सड़क पर डांस करने लगी महिला, वीडियो देख लोगों ने पकड़ लिया सिर

सोशल मीडिया पर आए दिन हजारों वीडियो वायरल होते रहते हैं. कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद हैरानी होती है, जैसे इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई दंग है कि आखिर इस महिला के साथ क्या हो गया है.

सोशल मीडिया पर आए दिन हजारों वीडियो वायरल होते रहते हैं. कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद हैरानी होती है, जैसे इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई दंग है कि आखिर इस महिला के साथ क्या हो गया है.

author-image
Ravi Prashant
New Update
viral trending video

वायरल खबर( Photo Credit : SOCIAL MEDIA)

सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए कुछ पता नहीं होता है. कई बार ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं जो अपने आप में हैरान कर देने वाले होते हैं. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि क्या सच में ऐसा हो सकता है? हम आपके साथ जो वीडियो शेयर करने जा रहे हैं उसमें एक महिला को देखकर आप दंग रह जाएंगे. महिला ऐसी हरकत करती है कि हर कोई महिला पर कुछ न कुछ प्रतिक्रिया दे रहा है.ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisment

बीच सड़क महिला करने लगती है डांस
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला बीच सड़क पर नजर आ रही है. वह सड़क के बीचोंबीच खड़े होकर कुछ करने की कोशिश कर रही है. आप वीडियो को आगे देखेंगे तो पता चलेगा कि महिला बीच सड़क पर डांस कर रही है. इसमें सबसे हैरान करने वाली बात तो यह है कि जिस सड़क पर महिला डांस कर रही है, वह सड़क काफी व्यस्त नजर आ रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि इसी दौरान एक गाड़ी आती है लेकिन इसके बाद भी महिला न तो दिखाई देती है और न ही सुनाई देती है. इस वीडियो को देखने के बाद हर किसी ने अपना सिर पकड़ लिया है.

वीडियो देख हैरान हुए लोग
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है. वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं. एक यूजर ने लिखा कि बताओ ये दिन भी देखने को मिल रहा है. एक यूजर ने लिखा कि अभी देखना बाकी है कि ड्राइवर में कितना धैर्य है. एक यूजर ने लिखा कि आंटी अपने काम में फोकस्ड हैं, इसमें उनकी कोई गलती नहीं है. वीडियो पर कई यूजर्स के कमेंट्स हैरान करने वाले हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हैरान रह जाएंगे.

Source : News Nation Bureau

Viral News Dance Video Viral Video
Advertisment