वीडियो: सेना के जवान को थप्पड़ मारने वाली महिला गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला सेना के जवान को पीटती नजर आ रही है।
नई दिल्ली:
दिल्ली पुलिस ने सेना के एक जवान को थप्पड़ मारने के एक वीडियो के वायरल होने और फिर शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कल लिया है।
महिला का सेना के जवान को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
सेना के जवान ने घटना की शिकायत दिल्ली पुलिस से की थी। इसके बाद शुक्रवार को इस महिला को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां उसे करीब घंटे भर बाद ही बेल मिल गई।
बताया जाता है कि 44 वर्षीय आरोपी महिला गुरुग्राम की रहने वाली थी। महिला का नाम स्मृति कालरा है। यह घटना दिल्ली के वसंत कुंज की है। घटना के दौरान सेना का जवान खुद को महिला से बचाने की कोशिश कर रहा था, बाद में एक अन्य सैनिक ने आकर बीच-बचाव किया।
और पढ़ेंः गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ हत्या मामले में सुनवाई आज, पंचकूला में सुरक्षा सख्त
रिपोर्ट्स के मुताबिक स्मृति कालरा ने अपनी टाटा इंडिका कार को आर्मी ट्रक के सामने रोक दिया था। जब जवान ने इस पर विरोध जताया तो महिला ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हालांकि, पूरे मामले का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है।
पुलिस ने कालरा पर सरकारी कर्मी को 'नुकसान पहुंचाने और डराने' के आरोप में महिला को आईपीसी की धारा 186, 353, 314 और 332 (गैर जमानती) के तहत गिरफ्तार किया गया है।
इसके अलावा महिला पर सरकारी कर्मचारी की ड्यूटी में बाधा पहुंचाने और मारपीट करने का आरोप में भी मामला दर्ज किया गया है।
और पढ़ेंः उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 1 पुलिसकर्मी समेत 1 बदमाश घायल
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Sonu Sood WhatsApp Blocked: 2 दिन से बंद है सोनू सूद का व्हाट्सएप अकाउंट, नहीं कर पा रहे हैं जरूरतमंदों की मदद
-
Sahil Khan Arrested: महादेव बेटिंग ऐप केस में मुंबई पुलिस ने उठाया बड़ा कदम , एक्टर साहिल खान हुए गिरफ्तार
-
Samantha Ruth Birthday: साउथ इंडस्ट्री की दिवा 37 साल की हुईं आज, ऐसा रहा है सामंथा का फिल्मी करियर
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट